लाइव टीवी

Swayamvar- Mika Di Vohti: शो से बाहर हुईं रिया किशनचंदानी, मीका सिंह ने चुनी टॉप 3 कंटेस्टेंट्स

Mika Singh and Riya Kishanchandani
Updated Jul 21, 2022 | 08:05 IST

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के शो ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली रिया किशनचंदानी अब शो से बाहर हो गई हैं। इसके बाद शो को उसकी टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गई हैं।

Loading ...
Mika Singh and Riya KishanchandaniMika Singh and Riya Kishanchandani
Mika Singh and Riya Kishanchandani
मुख्य बातें
  • मीका सिंह रिएलिटी शो ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी’ की शुरुआत 20 जून को हुई थी।
  • शो में मीका सिंह अपने लिए दुल्हनिया तलाश रहे हैं।
  • शो से रिया किशनचंदानी बाहर हो गई, जिसके बाद शो को टॉप 3 कंटेस्टेंट मिलीं।

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मीका सिंह इन दिनों टीवी पर अपनी दुल्हनिया तलाश रहे हैं। शो ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी' (Swayamvar – Mika Di Vohti) में सिंगर मीका सिंह ने अपने लिए तीन फाइनलिस्ट चुन ली हैं और इनमें से कोई बनेगी उनकी दुल्हनिया। 

Also Read: शादी के बाद भाग जाना चाहती थीं फराह खान, मीका सिंह के शो में किया ये खुलासा

टॉप तीन दावेदार

रिएलिटी शो फेम रिया कृष्णचंदानी की इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, जो अब शो से बाहर हो गई हैं। शो से उनके जाने के बाद जो तीन कंटेस्टेंट यहां बची हैं उनमें प्रंतिका दास, अकांक्षा पुरी और नीत महल शामिल हैं। अब दर्शक ये इंतजार कर रहे हैं कि इन तीनों में से मीका किसे अपनी दुल्हनिया चुनेंगे। 

(तस्वीर में नीत महल के साथ मीका सिंह)

रिया के परिवार से मिले थे मीका

शो के फॉर्मेट को फॉलो करते हुए मीका सिंह रिया के घर गए थे और उनके पेरेंट्स से मुलाकात की थी। हालांकि उन्होंने शो में रिया के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया। शो में रिया ने कहा था कि वो अपने पेरेंट्स से मंजूरी मिलने के बाद ही किसी लड़के को डेट करेंगी। बताते चलें कि जब मीका सिंह रिया के घरवालों से मिले थे, तब उन्हें वो पसंद आए थे। 

रिया पर लगे ये आरोप

शो की कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स की इसमें फिर से एंट्री हुई और उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर बात की। इन एक्स ंकंटेस्टेंट्स में से एक ने रिया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अभी भी उनका बॉयफ्रेंड है लेकिन रिया ने इस बात को टाल दिया। अंत में मीका ने यह ऐलान किया कि रिया शो से एलिमिनेट हो रही हैं। मालूम हो कि शो में रहते हुए उन्होंने मीका के साथ सोलो डेट जीती थी। मीका ने रिया को अपनी गोल्ड चेन दी थी।

Also Read: सात साल पहले स्वंयंवर करने वाले थे मीका सिंह, दलेर मेहंदी के कहने पर लिया फैसला

शो में एंट्री के समय कही थी ये बात

मीका के शो में एंट्री के समय, रिया ने बताया था किया कि वो सिंधी है औपर उन्होंने कभी किसी पंजाबी लड़के को डेट नहीं किया और उसके माता-पिता पंजाबियों के शौकीन हैं। मीका ने कहा था अगर उन्हें पंजाबी लड़की नहीं मिली तो वो सिंधी से शादी करने के बारे में सोचेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।