लाइव टीवी

Taarak Mehta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर गुरुचरण सिंह के पिता अस्पताल में भर्ती, वीडियो कॉल से ले रहे हाल

Updated Aug 17, 2020 | 08:26 IST

TMKOC Gurucharan Singh Father: तारक मेहता के अभिनेता गुरुचरण सिंह ने पिता की हॉस्पिटल बेड वाली एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो सर्जरी के बाद की है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गुरुचरण सिंह के पिता।
मुख्य बातें
  • गुरुचरण सिंह इन दिनों कठिन वक्त से गुजर रहे हैं।
  • गुरुचरण सिंह के पिता की तबीयत पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं है।
  • फिलहाल गुरुचरण सिंह के पिता अस्पताल में एडमिट हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी यानि गुरुचरण सिंह इन दिनों कठिन वक्त से गुजर रहे हैं। अभिनेता गुरुचरण सिंह के पिता की तबीयत पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं है। इसी वजह से हाल ही में गुरुचरण सिंह के पिता को सर्जरी करानी पड़ी है। खुद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी कि अचानक ही उनके पति को सर्जरी से गुजरना पड़ा है। हालांकि अब रोशन सिंह सोढ़ी के पिता एकदम ठीक हैं और फिलहाल अस्पताल में ही एडमिट हैं। 

अब गुरुचरण सिंह ने सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। तारक मेहता के एक्टर गुरुचरण सिंह ने लिखा, 'सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद इतनी दुआएं और प्यार देने के लिए। पिताजी की हालत बेहतर है लेकिन अभी मैं उनसे मिल नहीं सकता हूं। क्योंकि इसकी अभी अनुमति नहीं है।' इस पोस्ट के साथ गुरुचरण सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पिता को वीडियो कॉल के जरिए देख रहे हैं। तारक मेहता के अभिनेता गुरुचरण सिंह के पिता तस्वीर में अभी भी हॉस्पिटल बेड पर दिख रहे हैं। आपको बता दें, गुरुचरण सिंह के पिता को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि सर्जरी क्यों हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने भेजी दुआएं
गुरुचरण सिंह के पोस्ट पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम ने उनके पिता के लिए दुआएं भेजी हैं। गुरुचरण सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी बनने वालीं जेनिपर मिस्त्री ने लिखा, 'गुरु अंकल का ध्यान रखो। भगवान की कृपा बनी रहे, हम प्रार्थना करेंगे।' इसी के साथ दिलीप जोशी, पलक सिधवानी, समय शाह, निर्मल सोनी, अंबिका रंजनकर, तनुज महाशब्दे और मोनिका भदौरिया ने भी कमेंट कर गुरुचरण सिंह के पिता के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।


तारक मेहता... छोड़ चुके गुरुचरण सिंह?
जेठालाल, दयाबेन, नट्टू काका, टप्पू, बापूजी सहित कई कैरेक्टर तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की जान हैं। इन्ही में से एक रोशन सिंह सोढ़ी हैं जिनका किरदार शो में गुरुचरण सिंह निभाते हैं। गुरुचरण सिंह काफी टाइम से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर नहीं आए हैं। लगातार गुरुचरण सिंह ये पॉपुलर टीवी शो छोड़ने की खबरें आई हैं और इसके पीछे अभिनेता के पर्सनल कारण बताए गए हैं। हालांकि इसकी अब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। आपको बता दें, टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह पहले भी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ चुके हैं। तब क्रिएटिव डिफरेंस के कारण गुरुचरण ने यह फैसला किया था। हालांकि बाद में मेकर्स उन्हें शो में वापस लाए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।