लाइव टीवी

Munmun Dutta Item Song: TMKOC की बबीता जी ने अपने बोल्ड आइटम सॉन्ग से किया था दर्शकों को मदहोश, देखें वीडियो 

Updated Sep 21, 2021 | 15:05 IST

Munmun Dutta Item Song: बबीता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता अपने करियर की शुरुआत में कई आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता का एक आइटम सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बबीता जी का आइटम सॉन्ग
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मुनमुन दत्ता का आइटम सॉन्ग।
  • साउथ इंडियन फिल्म के लिए मुनमुन दत्ता ने किया था आइटम सॉन्ग पर जबरदस्त डांस।
  • मुनमुन दत्ता का बोल्ड डांस देखकर फैंस हुए मदहोश। 

Munmun Dutta Item Song Video: छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम मुनमुन दत्ता पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, मुनमुन दत्ता अका बबीता जी शो मे टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट के साथ कथित अफेयर की खबरों के वजह से चर्चा का विषय बन गई थीं।अब एक बार फिर बबीता जी ने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का एक आइटम सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं। मुनमुन दत्ता की कातिलाना अदाएं देखकर उनके फैंस मदहोश हो गए हैं। 

मुनमुन दत्ता ने किया था आइटम सॉन्ग

अपने करियर के शुरुआती दिनों में मुनमुन दत्ता को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। कई प्रोजेक्ट्स करने के बाद मुनमुन दत्ता को अपनी असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से मिली थी। अपने करियर के शुरुआती दिनों में मुनमुन दत्ता ने एक आइटम सॉन्ग किया था जो हाल फिलहाल में काफी वायरल हो रहा है। बबीता जी का यह दिलकश अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस आइटम सॉन्ग में बबीता जी अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, बबीता जी ने साउथ इंडियन फिल्म स्टूडेंट के लिए 'आदली नातो ए पूता' आइटम सॉन्ग किया था। 

मुनमुन दत्ता अका बबीता जी ने अपना एक्टिंग डेब्यू वर्ष 2004 में किया था। टीवी सीरियल 'हम सब बाराती' में मुनमुन दत्ता को पहली बार देखा गया था। सिर्फ टीवी सीरियल्स और आइटम सॉन्ग ही नहीं बल्कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर में कई फिल्में भी की हैं। वह 2005 में कमल हासन के फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2006 में 'हॉलीडे' फिल्म में भी काम किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।