लाइव टीवी

The Kapil Sharma Show: गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन, कपिल शर्मा ने कहा-'दो आदमी गायब कर दिए'

Updated Dec 15, 2020 | 18:39 IST

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो में गणेश आचार्य ने अपने वेट लॉस के बारे में बताया। गणेश आचार्य के साथ टेरेंस लुइस, गीता कपूर भी इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं।

Loading ...
Kapil Sharma, Ganesh Acharya
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में गणेश आचार्य, गीता कपूर और टेरेंस ल्यूस बतौर गेस्ट आने वाले हैं।
  • गणेश अचार्य ने बताया कि उन्होंने 98 किलो वजन घटाया है।
  • कपिल शर्मा ये सुनते ही गणेश अचार्य पर जोक करते हैं।

मुंबई. कपिल शर्मा शो में जल्द ही कोरियोग्राफर गणेश आचार्य नजर आने वाले हैं। इस शो में गणेश आचार्य ने अपने वेट लॉस के बारे में बताया। गणेश आचार्य ने कहा कि उन्होंने 98 किलो वजन घटाया लिया है।

कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस, गीता कपूर और गणेश आचार्य शामिल होने वाले हैं। कपिल शर्मा पहला सवाल गणेश आचार्य से पूछते हैं कि उन्होंने कितना किलो वजन कम किया। 

गणेश आचार्य इसके जवाब में कहते हैं 98 किलो। ये सुनते ही कपिल शर्मा तुरंत जवाब देते हैं- 'दो आदमी गायब कर दिए आपने।' इसके अलावा कपिल शर्मा गीता कपूर के साथ भी फ्लर्ट करते हैं। 

गीता कपूर से किया फ्लर्ट
कपिल शर्मा गीता कपूर से कहते हैं कि वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि गीता कपूर भी उनके लिए यही बात कहेगी। इस पर गीता कहती हैं कि वह उनकी आंखों में देखें कि वह कितने अच्छे लगते हैं। 

प्रोमो के मुताबिक कपिल शर्मा इसके बाद गीता कपूर से कहते हैं कि वह उनके नजदीक बैठे। शो की जज अर्चना पूरन सिंह इसके बाद कहती हैं कि इन दोनों को अकेला छोड़ देना चाहिए।  

भारती सिंह ने शुरू की शूटिंग 
भारती सिंह ने भी कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू कर दी है। भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाल रंग के सलवार-कमीज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की।

फोटो में वह हेवी जूलरी पहने हुई नजर आईं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'लाल रंग दो दिलों की बॉन्डिंग का कलर है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।