लाइव टीवी

The Kapil Sharma Show: ऋषि कपूर के वजन से परेशान थीं नीतू कपूर, छह महीने तक नहीं की बात

Updated Sep 06, 2021 | 17:40 IST

Neetu Kapoor on The Kapil Sharma Show: नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी की जोड़ी ने द कपिल शर्मा शो में आकर कई राज खोले। नीतू ने बताया कि उन्होंने छह महीने तक ऋषि कपूर से बात नहीं की थी।

Loading ...
Neetu Kapoor, Ridhima Kapoor, Kapil Sharma
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी कपिल शर्मा शो में पहुंची।
  • नीतू कपूर ने कपूर परिवार के कई सीक्रेट्स इस दौरान शेयर किए।
  • नीतू कपूर ने बताया ऋषि कपूर के वजन के कारण उन्होंने उनसे छह महीने तक बात नहीं की।

मुंबई. द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी शामिल हुए। शो में दोनों ने कपूर परिवार के कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं। नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर के वजन के कारण उनसे छह महीने तक बात नहीं की थी। 

नीतू कपूर ने बताया कि वह हमेशा चाहती थीं कि ऋषि कपूर हीरो की तरह फिट रहें। आप जानते हैं कि कपूर परिवार खाने का काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें खाने से दूर रखना बेहद मुश्किल था। बकौल नीतू, 'मैं बात नहीं करती थी छह-छह महीने। मैं उनसे कहती  थी कि पहले आप पतले हो, फिर मैं बात करुंगी। आखिर में वह मान जाते थे। वह कहते थे- बता क्या करना है।'  

ट्वीट के कारण  हो गई थी लड़ाई
नीतू कपूर ने बताया कि उनकी और ऋषि कपूर की ट्वीट के कारण भी उनमें अनबन हुई थी। एक ट्वीट में एक फीमेल फैन ने ऋषि कपूर से उनके बेटे का नंबर मांग लिया था। नीतू कपूर ने बताया कि वह ऋषि कपूर के ट्वीट से नाराज हो गई थीं, एक ट्वीट के कारण वह मुसीबत में फंस गए थे। नीतू ने पुलिस ऑफिसर से कहा कि ऋषि कपूर को समझाएं। ऋषि कपूर ने कहा, 'ऐसे ट्वीट्स के लिए हिम्मत चाहिए।' 

कपिल शर्मा ने बच्चों पर किया मजाक
नीतू कपूर ने कपिल शर्मा के बच्चों पर भी कमेंट किया। नीतू कपूर ने कहा कपिल, 'आपने बहुत जल्दी-जल्दी नहीं अपने  बच्चे पैदा किए? एक के बाद एक, कुछ तो आराम नहीं देना वाइफ को।'

कपिल ने हंसते हुए जवाब दिया, 'पहली हमारी लड़की थी, ये कोरोना की पहली लहर से ठीक पहले साल 2019 में हुई थी। वहीं, दूसरा बेटा साल 2020 में कोरोना की दूसरी वेव से पहले हुआ। अब खबर है कि तसरी लहर भी आने  वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।