लाइव टीवी

The Kapil Sharma Show: फिल्मों में रोमांटिक सीन पर रणधीर कपूर ने बताई ऐसी बात, शर्म से लाल हुईं करिश्मा कपूर

Updated Sep 27, 2021 | 19:36 IST

Randhir Kapoor in the Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो में रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर पहुंचे थे। रणधीर कपूर ने बताया कि उन्होंने कितने रोमांटिक सीन शूट किए हैं। ये सुनकर करिश्मा कपूर शर्म से लाल हो गई थीं।

Loading ...
Randhir Kapoor, Karishma Kapoor
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट शामिल होंगे।
  • रणधीर कपूर ने बताया कि कैसे रोमांटिक सीन की शूटिंग होती है।
  • रणधीर कपूर की बात सुनकर करिश्मा कपूर शर्म से लाल हो गईं।

मुंबई. द कपिल शर्मा शो में रिद्धिमा कपूर सहानी, नीतू कपूर के बाद अब कपूर परिवार की बाप-बेटी की जोड़ी शामिल होने वाली है। द कपिल शर्मा के अपकमिंग एपिसोड में रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर शामिल होने जा रहे हैं। रणधीर कपूर ने इस दौरान बताया कि कैसे रोमांटिक फिल्म की शूटिंग होती है। इससे करिश्मा कपूर शर्म से पानी-पानी हो गई। 

द कपिल शर्मा शो का प्रोमो सामने आया है। इसमें कपिल शर्मा ने वेट्रन एक्टर से फिल्म कल, आज और कल के गाने 'आप यहां आए किस लिए' के बारे में पूछा। कपिल शर्मा ने पूछा- 'इस गाने में एक लाइन है शादी का इरादा है। ये स्टोरी की डिमांड थी या फिर ये लाइन आपके अंदर से निकली थी। रणधीर ने जवाब दिया, 'मेरी डिमांड पहले बनी हुई थी, इसीलिए मैंने की थी।' 

शर्म से लाल हुई करिश्मा कपूर
कपिल शर्मा ने इसके बाद रणधीर कपूर से पूछ, 'क्या कभी उनके पिता दिवंगत राज कपूर ने उनके साथ रोमांटिक सीन शूट किया या फिर उन्हें दूर भेजने का बहाना बनाया। इस पर रणधीर कपूर ने कहा, 'ये सब एक्टिंग थी। ऐसे मैंने 1500 रोमांटिक सीन किए हैं। कइयो के साथ मैं असल में करना चाहता था।'  ये सुनकर करिश्मा कपूर शर्म से लाल हो गई।

शेयर की फोटो 
करिश्मा कपूर ने शो में जाने से पहले अपने पिता रणधीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है। करिश्मा कपूर ने लिखा, 'अपने मेन मैन पापा के साथ।' वहीं, कपिल शर्मा  ने कपूर परिवार के सदस्यों को लेकर कई सवाल पूछे। 

कपिल शर्मा करिश्मा और रणधीर कपूर से पूछते हैं कि सबसे ज्यादा फूडी कपूर कौन है तो करिश्मा नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा का नाम लेती हैं। रणधीर कपूर कहते हैं, 'हमारा साइज नहीं देख सकते आप।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।