लाइव टीवी

Ridhima Kapoor ने सुनाया किस्सा- 'स्कूल कैप्टन बनने के लिए Ranbir Kapoor का नंबर लीक करने वाली थीं बेटी समारा'

Updated Sep 07, 2021 | 17:45 IST

The Kapil Sharma Show Neetu Kapoor Ridhima Kapoor: द कपिल शर्मा शो में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी रणबीर और कपूर परिवार के सीक्रेट्स शेयर करने जा रही हैं।

Loading ...
Ranbir Kapoor, Samara Kapoor
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर कपिल शर्मा शो में शामिल हुए हैं।
  • रिद्धिमा कपूर ने बताया कि उनकी बेटी समारा स्कूल की कैप्टन बनना चाहती थीं।
  • स्कूल का कैप्टन बनने के लिए समारा कपूर ने अपने मामा रणबीर का नंबर लीक कर दिया था।

मुंबई. नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी कपिल शर्मा शो में शामिल होने जा रहे  हैं। शो में मां-बेटी की जोड़ी कपूर फैमिली के कई सीक्रेट्स को शेयर करने जा रहे हैं। रिद्धिमा कपूर ने बताया कि उनकी बेटी समारा स्कूल में अपने मामा रणबीर कपूर का नंबर लीक करने वाली थीं। 

कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा कि क्या उनकी किसी दोस्त ने कभी उनके भाई रणबीर का नंबर मांगा है। इस पर रिद्धिमा ने कहा, 'दोस्त नहीं बेटी ने कहा था। दरअसल समारा को स्कूल का कैप्टन बनना था। समारा ने मझसे कहा, 'रणबीर का नंबर ली करवा दूं लड़कियों को? मुझे बहुत सारे वोट मिल जाएंगे। हालांकि, मैंने मना कर दिया था।'  

रणबीर कपूर चुराते थे कपड़े
रिद्धिमा ने रणबीर कपूर से जुड़ा भी किस्सा शेयर किया। रिद्धिमा ने बताया कि रणबीर कपूर उनके कपड़ों को चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट किया करते थे। बकौल रिद्धिमा,  'मैं उस वक्त लंदन में पढ़ाई करती थीं। जब छुट्टियों में घर आई तो एक दिन मेरी फीमेल फ्रेंड घर मुझसे मिलने घर आई थीं। मैंने नोटिस किया कि उसने जो टॉप पहना है वह बिल्कुल मेरी तरह है।'      

नीतू कपूर ने खोले ऋषि कपूर के सीक्रेट्स 
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए। ऋषि कपूर ने बताया कि उन्होंने एक वक्त ऋषि कपूर से छह महीने  तक बात नहीं की थी। नीतू कपूर कहती हैं मैं हमेशा चाहती थीं कि ऋषि कपूर हीरो की तरह फिट रहें। आप जानते हैं कि कपूर परिवार खाने का काफी पसंद करते हैं। 

बकौल एक्ट्रेस, 'ऋषि कपूर को खाने से दूर रखना बेहद मुश्किल था। बकौल नीतू, 'मैं बात नहीं करती थी छह-छह महीने। मैं उनसे कहती  थी कि पहले आप पतले हो, फिर मैं बात करुंगी। आखिर में वह मान जाते थे। वह कहते थे- बता क्या करना है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।