लाइव टीवी

The Kapil Sharma Show पर Neetu Kapoor और Riddhima Sahni जमाएंगी रंग, जमकर ठहाके लगाएंगी मां-बेटी

Updated Aug 31, 2021 | 13:02 IST

The Kapil Sharma Show Update: कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को देखा जाएगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kapil Sharma के जोक्स पर ठहाके लगाएगी मां-बेटी की यह जोड़ी 
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी लगाएंगी कपिल शर्मा शो पर ठहाके।
  • कपिल शर्मा के साथ मस्ती करती नजर आएंगी रिद्धिमा साहनी।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर नीतू कपूर और रिद्धिमा ने जताई शो पर आने की उत्सुकता। 

The Kapil Sharma Show Upcoming Episode: सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के शुरू होते ही कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनके साथी की धूम मची है। नए सीजन के साथ कई मशहूर सेलिब्रिटीज के शो पर आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। नए साथी और नए कंटेंट के साथ द कपिल शर्मा शो लोगों को वापस गुदगुदा रहा है। इस बार, ऑडियंस के आने से द कपिल शर्मा शो की रौनक वापस लौट आई है। खबरों के अनुसार द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) को देखा जाएगा। इस शो पर मां बेटी की जोड़ी खूब मस्ती करने वाली है और कपिल शर्मा शो के जोक्स पर ठहाके लगाने वाली है। 

कपिल शर्मा के साथ ठहाके लगाएगी मां-बेटी की जोड़ी 

द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में ऑडियंस के साथ नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी लुफ्त उठाने वाली हैं। मां-बेटी की यह जोड़ी द कपिल शर्मा शो पर खूब मस्ती करने वाली है। अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में यह देखा जा सकता है कि नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी द कपिल शर्मा शो में आने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

इससे पहले नीतू कपूर इंडियन आइडल 12 के एपिसोड में नजर आई थीं। पिछले हफ्ते शनिवार के दिन द कपिल शर्मा शो पर भारतीय महिला नेशनल हॉकी टीम और भारतीय पुरुष नेशनल हॉकी टीम के खिलाड़ी नजर आए थे। और पिछले हफ्ते रविवार के दिन शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र के आने से शो पर रौनक बनी हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।