लाइव टीवी

'कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पोर्न वीडियो बनाया'- मिस इंडिया यूनिवर्स Pari Paswan का प्रोडक्‍शन हाउस पर आरोप

Updated Aug 31, 2021 | 12:18 IST

Miss India Universe pari paswan allegations: मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान का आरोप है कि एक प्रोडक्‍शन हाउस ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उनका पोर्न वीडियो बना लिया। 

Loading ...
Pari Paswan Porn video case
मुख्य बातें
  • मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं परी पासवान भी चर्चा में हैं।
  • परी पासवान ने मुंबई के एक प्रोडक्‍शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • परी ने आरोप लगाया है कि नशा देकर उनका पोर्न वीडियो बनाया गया।

Miss India Universe pari paswan allegations: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस की चर्चा के बीच मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं परी पासवान भी चर्चा में हैं। परी पासवान ने मुंबई के एक प्रोडक्‍शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक प्रोडक्‍शन हाउस ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उनका पोर्न वीडियो बना लिया। झारखंड के धनबाद की रहने वाली परी पासवान काम की तलाश में मुंबई आई थीं। 

परी पासवान (Pari paswan porn video case) का कहना है कि वह मॉडल हैं और काम की तलाश में मुंबई गई थीं। यहां उनके साथ घटना हो गई। वह काम के सिलसिले में बात करने एक प्रोडक्‍शन हाउस गई थीं जहां उन्‍हें कोल्ड ड्रिंक में नशा दे द‍िया गया और उसके बाद उनका पोर्न वीडियो बना लिया गया। जब परी पासवान को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्‍होंने पुलिस में इसकी शिकायत की है। 

वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि परी पासवान तब चर्चा में आई थीं जब उनका अपने पति और ससुराल वालों से विवाद हुआ था। परी ने अपने पति और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। शिकायत पर धनबाद के कतरास थाना की पुलिस ने कांड संख्या 205/21 में उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

2019 में परी ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था और तब ही उनकी शादी नीरज से हुई थी। नीरज के जेल जाने के बाद उनके भाई और मां ने परी पासवान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्‍होंने कहा था कि परी मुंबई की एक प्रोडक्शन में पोर्न फिल्म में काम कर चुकी है। उसका काम ही है भोले भाले लोगों को फंसाना। नीरज के भाई चंदन का कहना है कि परी एक 12 साल की बेटी की मां है और वह पहले ही दो युवकों से शादी कर उन पर केस कर चुकी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।