लाइव टीवी

Top 5 TV news: मुनमुन दत्ता के खिलाफ एक और FIR दर्ज, 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा को मिला Bigg Boss 15 का ऑफर

Updated May 29, 2021 | 23:50 IST

Top 5 TV news 29 may 2021: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता के खिलाफ एक और FIR दर्ज हो गई है। वहीं बिग बॉस के 15वें सीजन के लिए बालिका वधु' फेम नेहा मर्दा का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

Loading ...
Munmun Dutta
मुख्य बातें
  • हिना खान और शाहीर शेख का रोमांटिक गाना 'बारिश बन जाना'
  • बिग बॉस फेम अर्शी खान बोलीं- मुंबई में अकेले डर लगता था
  • अंकिता लोखंडे ने शेयर की 'पवित्र रिश्ता' से अपनी यादें

Top 5 TV news 29 may 2021: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता के खिलाफ एक और FIR दर्ज हो गई है। वहीं बिग बॉस के 15वें सीजन के लिए बालिका वधु' फेम नेहा मर्दा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 29 मई को टीवी जगत में काफी हलचल हुई। जानिए एक नजर में टीवी जगत की टॉप और अहम खबरें। 

अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता पर वाल्मिकी समाज के अपमान का आरोप लगा है। मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री के खिलाफ अत्याचार प्रतिबंध एक्ट (एट्रोसिटीज एक्ट) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

बालिका वधू फेम नेहा मर्दा को मिला Bigg Boss 15 का ऑफर
सलमान खान के विवाद रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के लिए बालिका वधु' फेम नेहा मर्दा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। नेहा को ऑफर मिला है और उन्होंने खुद बताया कि वह सोच रही हैं कि हां कर दें। ल ही में शो के लिए विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी का नाम आया था। बिग बास का 15वां सीजन अक्टूबर 2021 में शुरू होगा। 

हिना खान और शाहीर शेख का रोमांटिक गाना 'बारिश बन जाना'
टीवी की अक्षरा यानि हिना खान (Hina Khan) और एक्‍टर शाहीर शेख जल्‍द ही नए म्‍यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। 'बारिश बन जाना' टाइटल वाला यह गाना एक रोमांटिक सॉन्‍ग है जिसे कश्‍मीर में शूट किया गया है। इसकी शूटिंग के दौरान ही ऐक्‍ट्रेस को अपने पिता के इंतकाल की खबर मिली थी।

अर्शी खान बोलीं- मुंबई में अकेले डर लगता था
'बिग बॉस' फेम ऐक्ट्रेस अर्शी खान एक महीने पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं, हालांकि अब वह ठीक हैं और होमटाउन भोपाल आ गई हैं। अर्शी खान अपने घर आकर बहुत खुश हैं क्योंकि मुंबई में वह काफी डरी हुई और अकेली महसूस कर रही थीं। अर्शी ने बताया कि मुंबई में अकेले डर लगता था और वह मेरे लिए काफी भयानक अनुभव रहा। 

अंकिता लोखंडे ने शेयर की 'पवित्र रिश्ता' से अपनी यादें
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शो के पुराने क्लिप को 'परिणीता' का सॉन्ग, 'पीयू बोले पिया बोले' के साथ साझा शेयर किया है! वीडियो के बैकग्राउंड में यह गाना सुनाई दे रहा है। यह क्लिप अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के फेमस टीवी शो पवित्र रिश्ता की है। इस सीरियल में ये दोनों सितारे लीड रोल में थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।