लाइव टीवी

Top 5 TV news: टारजन के एक्टर जो लारा की प्लेन क्रैश में मौत, एकता कपूर ने शेयर किया 'एलियन' का वीडियो

Updated May 31, 2021 | 23:17 IST

Top 5 TV news 31 may 2021: टीवी जगत के लिए सोमवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। 90 के दशक की टीवी सीरीज टारजन के लीड एक्टर का निधन हो गया। जानिए टीवी जगत की आज की टॉप पांच खबरें....

Loading ...
Joe Lara
मुख्य बातें
  • 90 के दशक में टारजन का किरदार निभाने वाले एक्टर जो लारा का निधन हो गया है।
  • रिएलिटी शो इंडियन आइडल पर चल रहे विवाद में अब गीतकार मनोज मंतशिर भी उतर गए हैं।
  • एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

मुंबई. हफ्ते का पहले दिन टीवी जगत के लिए बुरी खबर लाया है। 90 के दशक में टारजन का किरदार निभाने वाले एक्टर जो लारा का निधन हो गया है। दूसरी तरफ भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट संभावना सेठ ने  हॉस्पिटल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

90 के दशक में पॉपुलर टीवी सीरीज टारजन: द एपिक एडवेंचर में लीड रोल निभाने वाले एक्टर जो लारा का प्लेन क्रैश में निधन हो गया।  58 साल के जो अपनी पत्‍नी ग्‍वेन लारा और पांच अन्‍य लोगों साथ जेट विमान पर सवार थे।

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो का प्लेन  क्रैश होकर नैशविल के पास पर्सी प्रीस्ट झील में जा गिरा। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जोसेफ लारा समेत छह अन्‍य लोगों की लाश ढूढ़ रही है। 

अक्षरा सिंह ने दिया जवाब
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर सिंगर नीलकमल सिंह ने अश्लील गाना गाया है। अक्षरा ने  सोशल मीडिया पर सिंगर को  जवाब दिया है। अक्षरा सिंह ने पोस्ट में लिखा, 'नीलकमल आपका बहुत बहुत धन्यवाद जो ऐसे शब्दों का प्रयोग किया। 

अक्षरा आगे लिखती  हैं, 'मेरे व मां, बहन, बेटी, नारी शक्ति के लिए आपके दिल से जो सम्मान निकला। उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं और समस्त भोजपुरिया समाज का जो मान सम्मान बढ़ाया है उसके लिए भी आपके चरणों में पुष्प अर्पित करना चाहती हूं। दिल से आपको आभार।'
 

इंडियन आइडल विवाद में कूदे मनोज मुंतशिर
रिएलिटी शो इंडियन आइडल पर चल रहे विवाद में अब गीतकार मनोज मंतशिर भी उतर गए हैं। मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्‍यू में कहा, 'अगर अमित कुमार ने सामने आकर शो की आलोचना की है तो उन्‍हें शुरू में इसका हिस्‍सा ही नहीं बनना चाहिए था।' 

मनोज आगे कहते हैं, 'शो में आने के लिए उन्‍होंने पैसे लिए और फिर इसकी आलोचना करने लगे। अमित ने जो किया मैं तो यह नहीं करता। मैं उनकी जगह होता और चीजों को लेकर सहज ना होता तो मैं मेकर्स से कह देता कि मैं शो का हिस्‍सा नहीं बनना चाहता हूं।'

एकता कपूर ने शेयर किया 'एलियन' जैसे प्राणी का वीडियो
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रूपी आकृति चल रही है। पास से बाइक वाले गुजर रहे हैं। कोई उसे 'एलियन' तो कोई 'भूत' बता रहा है। वहीं कुछ लोग इसे 'चुड़ैल' बता रहे हैं। 

जब एक बाइक सवार उस इंसान के पास जाकर लाइट मारता है तो वह आकृति रुककर उसे घूरने लगती है। वीडियो शेयर कर एकता कपूर ने लिखा है, 'यह उन लोगों के लिए बहुत ही डरावना है जो रात को अकेले सोते हैं।' 

बिग बॉस में नजर आ सकती हैं  रिया चक्रवर्ती
बिग बॉस सीजन 15 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड विवादित बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी शो के मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। 

बिग बॉस सीजन 15 के संभावित कंटेस्टेंट में दिशा वकानी से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा पार्थ समथान, नागिन 5 की एक्ट्रेस सुरभि चंदाना और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसीन खान का नाम भी सामने आ रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।