लाइव टीवी

Top TV News: शो से दूरी बनाकर रखने पर अनुपमा की मदालसा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी तो अफसाना खान की शादी पर मंडराया खतरा 

Updated Jan 12, 2022 | 22:53 IST

Top TV News Of The Day, 12 January 2022: छोटे पर्दे के आज कई सितारे सुर्खियों में बने रहे। मदालसा शर्मा से लेकर अफसाना खान, शहनाज गिल और संजय गगनानी समेत कई टीवी सितारे आज चर्चा में रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • शो से दूरी बनाकर रखने पर मदालसा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी।
  • अफसाना खान की शादी पर खतरे का साया।
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो को पूरे हुए 13 साल।

TV Entertainment News Today, 12 January 2022: हमेशा की तरह आज भी छोटे पर्दे से कई खबरें सामने आई हैं। छोटे पर्दे के कई सेलिब्रिटीज आज सुर्खियों में छाए रहे। अनुपमा टीवी सीरियल की मदालसा शर्मा से लेकर बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान तक आज कई टीवी सितारों ने सुर्खियां बटोरी हैं।

टीवी शो से दूर रहने पर मदालसा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

पिछले कुछ दिनों से अनुपमा टीवी सीरियल में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा नजर नहीं आ रही हैं। काव्या के ना देखने पर फैंस परेशान थे। लेकिन हाल ही में मदालसा शर्मा ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए यह बताया कि काव्या ने शाह हाउस को छोड़ दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस टीवी सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। मदालसा शर्मा जल्द ही इस टीवी सीरियल में वापस नजर आ सकती हैं।

Also Read: रामायण के 'राम' अरुण गोविल के पास है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, भाभी की मदद से एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम

अफसाना खान के पति पर एक महिला ने लगाए गंभीर आरोप

हाल ही में यह खबर आई है कि बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान की शादी पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल हाल ही में एक महिला ने मोहाली के कोर्ट में अफसाना खान के मंगेतर साज शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने साज शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार, साज शर्मा उससे पहले शादी कर चुके हैं। महिला ने याचिका में अपने साथ धोखाधड़ी होने का दावा किया है।

Also Read: IAS बनने की चाहत रखने वाली साक्षी तंवर लेती हैं इतनी फीस, दे चुकी हैं टीवी इतिहास का सबसे पॉपुलर किसिंग सीन

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल को पूरे हुए 13 साल 

छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस टीवी सीरियल ने पूरे 13 साल का सफर पूरा कर लिया है। 13 साल पूरे करने की खुशी इस शो के कास्ट ने मनाई। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए स्वाति चिटनिस ने यह साझा किया कि वह बहुत खुशनसीब हैं क्योंकि वह इस टीवी सीरियल में काम करती हैं।

सोशल मीडिया पर छाईं शहनाज गिल की तस्वीरें 

हाल ही में शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। फैंस को शहनाज गिल का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अदाकारा की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 

कैंसिल हुआ संजय गगनानी का रिसेप्शन

छोटे पर्दे के फेमस टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य फेम संजय गगनानी ने अपना रिसेप्शन कैंसिल कर दिया है। देशभर में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों की वजह से संजय गगनानी ने यह फैसला लिया है। संजय गगनानी ने बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उन्होंने यह फैसला किया है। वह अब अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित नहीं करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।