लाइव टीवी

Top Bollywood News: सिद्धार्थ के खिलाफ दर्ज हुआ केस तो मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी 

Updated Jan 12, 2022 | 21:54 IST

Top Bollywood News Today, 12 January 2022: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक्टर सिद्धार्थ से लेकर अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी समेत कई सितारे आज लाइमलाइट में रहे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • विवादित कमेंट करने के बाद एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ दर्ज हुआ केस। 
  • मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी।
  • अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का हुआ अनाउंसमेंट।

Bollywood Newsmakers Of The Day, 12 January 2022: आज बड़े पर्दे के कई सितारे लाइमलाइट में रहे। बॉलीवुड जगत से सामने आई कई खबरों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सिद्धार्थ (Siddharth), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) समेत कई सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे। 

सिद्धार्थ के खिलाफ दर्ज हुआ केस

साइना नेहवाल पर विवादित टिप्पणी करने के बाद एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ आज केस दर्ज हुआ है। हैदराबाद साइबर क्राइम विंग के एडिशनल डीसीपी केवीएम प्रसाद ने टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए यह बताया कि प्रेरणा नाम की एक महिला ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आईपीसी 509 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 के तहत एक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

Also Read: Bhaukaal 2: भौकाल दिखाने वर्दी पहनकर वापस लौटे मोहित रैना, जानें कब और कहां होगा नए सीजन का प्रीमियर

आज मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहों ने बनाई जगह

आज दिनभर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। यह कहा गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते में दरार आ गई है और उन दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। चुप्पी तोड़ते हुए अर्जुन कपूर ने इन अफवाहों को ठुकरा दिया। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीर शेयर करने के साथ अर्जुन कपूर ने इन अफवाहों को गलत ठहरा दिया।

Also Read: ईशा गुप्ता ने शेयर की ब्रालेस तस्वीरें, व्हाइट शर्ट में बोल्ड फोटोज देख फैंस ने दे डाली ऐसी सलाह

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अपने फैंस के लिए इंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आने वाले हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आगामी फिल्म सेल्फी का अनाउंसमेंट हुआ है। फिल्म सेल्फी को बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर राज मेहता अभिनीत करने वाले हैं। करण जोहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तहत इस फिल्म का निर्माण होगा। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए अनाउंसमेंट किया है। 

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हेमंत बिरजे का हुआ कार एक्सीडेंट

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि मंगलवार रात को हेमंत बिरजे की कार का एक्सीडेंट हो गया है। खबर के अनुसार, 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' फेम अभिनेता हेमंत बिरजे की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि इन दोनों को मामूली चोटें आई है।

जानें कब से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह करेंगे बैजू बावरा की शूटिंग 

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिलहाल करण जोहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद रणवीर और आलिया संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे। खबर के अनुसार यह दोनों इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2022 के बीच में शुरू कर सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।