लाइव टीवी

इश्कबाज एक्टर नकुल मेहता के घर आया नन्हा मेहमान, वाइफ जानकी ने दिया बेटे को जन्म

Nakul Mehta, Janki Parekh
Updated Feb 06, 2021 | 13:22 IST

टीवी सीरियल इश्कबाज के एक्टर नकुल मेहता के घर नन्हा मेहमान आया है। नकुल मेहता की वाइफ जानकी पारेख ने बेटे को जन्म दिया है। नकुल मेहता ने बेटे की छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Loading ...
Nakul Mehta, Janki ParekhNakul Mehta, Janki Parekh
Nakul Mehta, Janki Parekh
मुख्य बातें
  • इश्कबाज एक्टर नकुल मेहता के घर नन्हा मेहमान आया है।
  • नकुल मेहता की वाइफ जानकी ने बेटे को जन्म दिया है।
  • नकुल मेहता ने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मुंबई. टीवी सीरियल इश्कबाज के एक्टर नकुल मेहता और उनकी वाइफ जानकी के घर नया मेहमान आया है। जानकी ने बेटे को जन्म दिया है। नकुल ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी घोषणा की है। 

नकुल मेहता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे की उंगली पकड़ते हुए फोटो शेयर की है। फोटो के साथ नकुल मेहता ने लिखा, तीन फरवरी 2021, ये हम हैं।

नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर बताया कि तीन फरवरी को वह और जानकी बेटे के पेरेंट्स बने थे। हालांकि, अभी तक इस कपल ने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

बेबी शावर की फोटो वायरल 
नकुल मेहता की वाइफ जानकी की बेबी शावर की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। गोद भराई की रस्म में दोस्तों और फैमिली मेंबर्स ने जल्द मां बनने जा रहीं जानकी पारेश को बेस्ट विशेज दीं।   

बेबी शावर की फोटोज में जानकी ने नीले कलर सूट के साथ शीर दुपट्टा और स्कर्ट कैरी किया था। उन्होंने कुछ गहने, न्यूड मेकअप और एक बन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया है। 

इन सीरियल में किया काम
नकुल मेहता ने साल 2008 में फिल्म 'हाल-ए-दिल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं चला सकी। फिल्म के बाद एक्टर ने टीवी का रुख किया।

टीवी पर नकुल ने करियर की शुरुआत 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा' से की। शो में उनकी रोल को खूब पसंद किया गया, जिसकी वजह से वह रातों-रात फेमस हो गए। नकुल ने इश्कबाज में शिवाय सिंह ओबरॉय का किरदार निभाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।