लाइव टीवी

श्रीति झा से पहले इन एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ था Kumkum Bhagya, कोई प्रज्ञा के रोल के लिए नहीं हुआ राजी

Kumkum bhagya pragya role refused by These 5 TV Actresses
Updated Jan 15, 2021 | 15:10 IST

Actresses Rejected Kumkum bhagya Show: मेकर्स ने प्रज्ञा की भूमिका के लिए श्रीति झा से पहले कई अभिनेत्रियों को प्रस्ताव दिया था जिन्होंने इनकार कर दिया। जानें इस एक्ट्रेसेस ने ठुकराया कुमकुम भाग्य शो...

Loading ...
Kumkum bhagya pragya role refused by These 5 TV ActressesKumkum bhagya pragya role refused by These 5 TV Actresses
टीवी एक्ट्रेसेस
मुख्य बातें
  • कुमकुम भाग्य हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप-5 में शामिल रहता है।
  • ऑडियंस अभी और प्रज्ञा की केमिस्ट्री को देखना बहुत पसंद करती है।
  • प्रज्ञा के किरदार से श्रीति झा संस्कारी बहू के रूप में स्थापित हो चुकी हैं।

कुमकुम भाग्य टेलीविजन के सबसे सफल और पसंदीदा शोज में से एक है। कुमकुम भाग्य हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप-5 में शामिल रहता है। ऑडियंस अभी और प्रज्ञा की केमिस्ट्री को देखना बहुत पसंद करती है। साथ ही ये छोटे पर्दे की एक फेमस जोड़ी बन चुकी है। दोनों को इन बीते सालों में ऑडियंस का खूब प्यार मिला है। इतना ही नहीं प्रज्ञा के किरदार से श्रीति झा घर-घर एक संस्कारी बहू के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। दर्शक जिस तरह से प्रज्ञा की भूमिका को पसंद करते हैं श्रीति झा भी उतनी ही ईमानदारी से इस किरदार को निभाती आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निर्माताओं ने प्रज्ञा की भूमिका के लिए श्रीति झा से पहले कई अभिनेत्रियों को प्रस्ताव दिया था जिन्होंने इनकार कर दिया था। जानें कौन थीं वो एक्ट्रेसेस, जिन्होंने ठुकराया कुमकुम भाग्य शो...

देवोलीना भट्टाचार्जी
अभिनेत्री देवोलीना को प्रज्ञा की भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे करने के लिए किन्हीं कारणों से साफ मना कर दिया। हालांकि वास्तविक वजह क्या थी ये तो सिर्फ देवो ही जानती हैं। 

सनाया ईरानी
सनाया ने भी प्रज्ञा की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन इस दौर की खबरों की मानें तो सनाया ने तब टेलीविजन जगत से ब्रेक लिया था। 

जेनिफर विंगेट
टीवी स्टार जेनिफर को भी कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा वाली भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि वो सास-बहू टाइप के धारावाहिकों में भूमिका नहीं करना चाहती थीं।

आमना शरीफ
आमना का नाम भी इसी फेहरिस्त का हिस्सा है। उन्हें भी कुमकुम भाग्य धारावाहिक का ऑफर दिया गया लेकिन आमना ने इसे अस्वीकार कर दिया था। क्योंकि वो तब टेलीविजन पर वापस आने के लिए तैयार नहीं थीं।

अंत में प्रज्ञा की ये भूमिका श्रीति झा को ही मिली। फैन्स को लगता है कि वह इस भूमिका के लिए सही विकल्प हैं और कोई भी प्रज्ञा के रोल के साथ इस तरह का न्याय नहीं कर सकता। फैन्स का यह भी मानना है कि प्रज्ञा और अभी की केमिस्ट्री नॉन रिप्लेसेबल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।