लाइव टीवी

ब्रह्मास्‍त्र से लेकर शमशेरा तक, इन 4 फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर- जानें कास्‍ट व कहानी

Updated Jan 15, 2021 | 15:54 IST

Ranbir Kapoor upcomig movies: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। आखिरीबार वह साल 2018 में रिलीज हुई फ‍िल्‍म संजू में नजर आए थे।

Loading ...
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor upcomig movies: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। आखिरीबार वह साल 2018 में रिलीज हुई फ‍िल्‍म संजू में नजर आए थे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फ‍िल्‍म बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्‍त की बायोग्राफी थी जिसमें रणबीर कपूर ने उनका ही रोल अदा किया था। 

अब फैंस को स्‍क्रीन पर उनकी कमी खलने लगी हैं। फैंस को इंतजार है आखिरकार कब रणबीर कपूर पर्दे पर नजर आएंगे। हालांकि ऐसा नहीं है कि रणबीर कपूर के पास प्रोजेक्‍ट्स नहीं हैं। उनके पास कई अहम प्रोजेक्‍ट्स हैं और अगर कोरोना महामारी ना होती तो उनकी एक बड़ी फ‍िल्‍म रिलीज हो गई होती। आइये एक नजर डालते हैं रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स पर-

ब्रह्मास्‍त्र 
काफी समय से रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र की चर्चा है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी करने वाले हैं। इस फ‍िल्‍म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आएंगे। खासबात ये है कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। वहीं इस फ‍िल्‍म में अमिताभ बच्‍चन और मौनी रॉय जैसे सितारे नजर आएंगे। 

शमशेरा 
दिसंबर 2018 में ही रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म शमशेरा की घोषणा हुई थी। इस पीरियड फ‍िल्‍म को बड़े स्‍तर पर बनाने की बात कही जा रही है जिसका निर्देशन करण मल्‍होत्रा करेंगे। इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्‍त के साथ स्‍क्रीन साझा करेंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग का कुछ हिस्‍सा अभी बाकी है। अगर हालात ठीक होते तो 'शमशेरा' 31 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने के तौयार थी।

एनिमल फिल्म 
गैंगस्टर ड्रामा फ‍िल्‍म एनिमल (Animal) में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। वह अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग मिड 2021 में शुरू करेंगे। कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी फ‍िल्‍म के डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा इस फ‍िल्‍म का निर्देशन कर रहे हैं और टीसीरीज के भूषण कुमार इसके निर्माता हैं।

ये फ‍िल्‍में भी लगीं हाथ
वहीं रणबीर कपूर निर्देशक लव रंजन की फ‍िल्‍म में भी नजर आएंगे। प्‍यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्‍वीटी और दे दे प्‍यार दे जैसी फ‍िल्‍मों के ल‍िए मशहूर लव रंजन ने काफी समय पहले रणबीर कपूर को लेकर फ‍िल्‍म बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक उनका नाम तय नहीं हुआ है।

बता दें कि रणबीर कपूर ने साल 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इस फ‍िल्‍म में उनके अपोजिट सोनम कपूर नजर आई थीं। हालांकि कहा जाता है कि यह फ‍िल्‍म पहले सोनम कपूर के बजाय दीपिका पादुकोण को दी जा रही थी। दीपिका भी इसी फ‍िल्‍म से डेब्‍यू करने वाली थीं। अगर ऐसा होता है पहली ही फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण  की जोड़ी नजर आती। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।