लाइव टीवी

कांची सिंह-तेजस्वी प्रकाश से अदिति भाटिया तक, Saath Nibhana Saathiya 2 की गहना का रोल इन 5 एक्ट्रेस ने ठुकराया

Updated May 28, 2021 | 12:22 IST

5 TV Actress Reject SNS 2: साथ निभाना साथिया 2 टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते चौथा स्थान पाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं गहना की भूमिका के लिए स्नेहा जैन से पहले कुछ अन्य पॉपुलर अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया था।

Loading ...
साथ निभाना साथिया -2।
मुख्य बातें
  • साथ निभाना साथिया 2 टीआरपी चार्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
  • इस हफ्ते टीआरपी रेस में साथ निभाना साथिया-2 ने चौथा स्थान पाया है।
  • साथ निभाना साथिया 2 शो में लीड रोल स्नेहा जैन और हर्ष नागर निभा रहे हैं।

साथ निभाना साथिया 2 टेलीविजन पर सबसे सफल शो में से एक है। लॉन्च के बाद से साथ निभाना साथिया 2 टीआरपी चार्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस हफ्ते टीआरपी रेस में साथ निभाना साथिया-2 ने चौथा स्थान पाया है। हालांकि लंबे वक्त के बाद सीरियल की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। 
साथ निभाना साथिया 2 शो में लीड रोल स्नेहा जैन और हर्ष नागर निभा रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब प्यार किया जा रहा है और उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। 

दर्शकों को गहना, अनंत और कनक के बीच का मजाक पसंद है। गहना बहुत ही मासूम, भोली है और यही खूबी उसे दर्शकों से जोड़ती है। लेकिन गहना की भूमिका के लिए निर्माताओं ने स्नेहा जैन को फाइनल करने से पहले कुछ अन्य पॉपुलर अभिनेत्रियों को अप्रोच किया था जिन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था? जानें कौन हैं वो एक्ट्रेसेस।

1. तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश को टीवी शो पहरेदार पिया की के लिए जाना जाता है। साथ ही तेजस्वी प्रकाश ने संस्कार- धरोहर अपनों की, स्वारागिनी, रिश्ता लिखेंगे हम नया और कर्ण कंगिनी जैसे शोज भी किए हैं। तेजस्वी को गहना की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने कुछ पहले से किए कमिटमेंट की वजह से इस भूमिका से इनकार कर दिया।

2. कांची सिंह
कांची को भी साथ निभाना साथिया 2 में गहना की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। क्योंकि वो अभी कोई टेलीविजन धारावाहिक नहीं करना चाहती हैं। कांची को ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए जाना जाता है। 

4. प्रीतिका राव

प्रीतिका को गहना की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस भूमिका से इनकार कर दिया क्योंकि वह टेलीविजन से ब्रेक पर हैं।

3. भूमिका मीरचंदानी
भूमिका ने साथ निभाना साथिया 2 में गहना के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन बाद में उनके और निर्माताओं के बीच चीजें ठीक नहीं बैठीं। इसलिए भूमिका ने ये रोल नहीं निभाया। 

5. अदिति भाटिया
अदिति को गहना की भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह एक पारिवारिक नाटक नहीं करना चाहती थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।