लाइव टीवी

Janmashtami: जय श्रीकृष्णा में इस चाइल्ड स्टार ने निभाया था बाल कन्हैया का रोल, 12 साल में इतना बदल गया लुक

Updated Aug 11, 2020 | 11:21 IST

Dhriti Bhatia Transformation Jai Shree Krishna Child Star: टीवी शो जय श्रीकृष्णा की बाल कलाकर धृति भाटिया फिलहाल पढ़ाई पर ध्यान के दे रही है। धृति एक्टिंग की बजाय इस फील्ड में जाना चाहती हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
टीवी स्टार धृति भाटिया।
मुख्य बातें
  • टीवी शो जय श्रीकृष्णा के बाल कन्हैया को खूब पसंद किया गया था।
  • चाइल्ड आर्टिस्ट धृति भाटिया ने शो में ये रोल निभाया था।
  • धृति ने छोटे परदे पर इतना जबरदस्त कृष्णा का रोल निभाया था कि वो दर्शकों के दिलों दिमाग में बस गईं

कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण को याद करने का दिन है। भारतीय संस्कृति के अहम त्योहारों में गिनी जाने वाली जन्माष्टमी इस बार 11 अगस्त और 12 अगस्त को मनाई जा रही है। मान्‍यता है कि जन्माष्टमी के दिने भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं टीवी के सबसे लोकप्रिय कृष्ण के बारे में। टीवी शो जय श्रीकृष्णा में बाल कन्हैया का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुई चाइल्ड आर्टिस्ट धृति भाटिया को खूब पसंद किया गया था।

लड़की होकर धृति ने छोटे परदे पर इतना जबरदस्त कृष्णा का रोल निभाया था कि वो दर्शकों के दिलों दिमाग में बस गईं और नन्ही सी उम्र में एक बड़ी फैन फॉलोविंग बनाने में कामयाब रहीं। 

टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट धृति भाटिया ने महज ढाई साल की उम्र में कृष्ण का रोल निभाया था। साल 2008 में आए टीवी शो जय श्रीकृष्णा को रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। इसे प्रसारित हुए करीब 12 साल का वक्त बीच चुका है। इन बीते सालों में धृति भी इतनी बड़ी हो चुकी हैं कि उन्हें आसानी से नहीं पहचाना जा सकता है। 


फिलहाल धृति भाटिया एक्टिंग वर्ल्ड से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। धृति के पिता गगन भाटिया एक बिजनेसमैन हैं तो वहीं मां पूनम भाटिया कोरियोग्राफर के साथ एक्ट्रेस भी हैं। धृति अपनी मां की तरह ही डांस कोरियोग्राफर बनना चाहती हैं। इसीलिए वो काफी टाइम से क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं। 


बता दें, जय श्रीकष्ण के अलावा धृति ने अब तक डोंट वरी चाचू, इस प्यार को प्यार नाम दूं, माता की चौकी और कई सारे कमर्शियल में काम किया हुआ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।