लाइव टीवी

TV News 20 July 2021: अगले साल पिता सकते हैं आदित्य नारायण, अमिताभ बच्चन ने शुरू की केबीसी 13 की शूटिंग

Updated Jul 21, 2021 | 00:00 IST

TV News 20 July 2021: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर टीवी जगत पर पड़ा। शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 की शूटिंग कैंसिल कर दी है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
TV News 20 July 2021, टीवी न्यूज 20 जुलाई 2021
मुख्य बातें
  • आदित्य नाराण ने अगले साल पिता बनने का हिंट दिया है।
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग की फोटो शेयर की है।
  • राखी सावंत ने राज कुंद्रा को सपोर्ट किया है।

मुंबई. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 से दूरी बना ली है। वहीं, दूसरी तरफ पिता के निधन के तीन महीने के बाद हिना खान ने अपने पिता को याद किया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

आदित्य नारायण ने साल 2020 में श्वेता अग्रवाल से शादी की है। दोनों जल्द ही अपने परिवार को आगे बढ़ने की प्लानिंग को लेकर हिंट दिया है। ई टाइम्स से बातचीत में आदित्य नारायण  ने कहा कि वह टीवी शो को होस्टिंग करना छोड़ देंगे। आदित्य ने कहा कि, 'ये वक्त बड़ी चीजों को करने का है। शायद अगले साल मैं पिता बन जाओं। टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है।'

बिग बी ने शुरू की केबीसी की शूटिंग
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 13 की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन ने शूटिंग से फोटोज शेयर की है। फोटो में अमिताभ बच्चन जम्हाई लेते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने  फोटो के साथ लिखा, 'ऐसा ही होता है जब आप हर वक्त काम ही करते हैं।' आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने केबीसी का प्रोमो शेयर किया था। अमिताभ बच्चन इसके अलावा  ब्रह्मास्त्र और झुंड में नजर आएंगे।

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाए चोट के निशान
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का पिछले दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दिव्यांका को मगरमच्छ को उठाकर लाना था और उसके पिंजरे में डालना था। दिव्यांका ने इस टास्क को ऐसी निडरता से किया। इस दौरान वह मगरमच्छ को लोरी भी सुना रही हैं। दिव्यांका ने अब एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके गाल पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

राखी सावंत ने किया राज कुंद्रा को सपोर्ट 
राखी सावंत ने राज कुंद्रा को सपोर्ट किया है। राखी सावंत ने  कहा, 'मैं मान ही नहीं सकती कि राख कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ भी किया होगा। राज कुंद्रा जी एक इज्जतदार इंसान है, हमारी शिल्पा शेट्टी जी के पति है, हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए। वो एक बिजनेसमैन है, कोई उनको ब्लैकमेल कर रहा है और हमारी शिल्पा शेट्टी जी का नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है।'

शिल्पा शेट्टी ने कैंसिल की सुपर डांसर 4 की शूटिंग
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सुपर डांसर 4 की शूटिंग कैंसिल कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी को करिश्मा कपूर रिप्लेस करने जा रही हैं। 

आपको बता दें कि कोर्ट ने राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक के लिए हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने ये फैसला किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों बनाने का आरोप है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।