लाइव टीवी

Priyanka Chopra से लेकर Mallika Sherawat तक, छोटे शहरों से आकर बड़े पर्दे पर छाईं ये अदाकाराएं

Updated Jul 21, 2021 | 06:24 IST

प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत से लेकर अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड की तमाम अदाकाराएं छोटे से गांव व शहर से निकलकर बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हुई हैं।

Loading ...
Small town girls of Bollywood
मुख्य बातें
  • छोटे से गांव व कस्बों से निकलकर इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में जमाया अपना सिक्का।
  • अनुष्का शर्मा अयोध्या से रखती हैं ताल्लुक, दूर दूर तक नहीं था फिल्मी दुनिया से कोई नाता।
  • प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से आती हैं।

Small town girls of Bollywood : बॉलीवुड का नेपोटिज्म से पुराना नाता है लेकिन फिल्मी दुनिया में एक्टर्स के साथ कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। जी हां प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत से लेकर अनुष्का शर्मा तक बॉलीवुड की तमाम अदाकाराएं छोटे गांव व शहर से निकलकर बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हुई हैं। अपनी खूबसूरत अदाओं व अभिनय से ये अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में कामयाब हुई हैं। 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव बरेली से ताल्लुक रखती हैं। बरेली से निकलकर अभिनेत्री ने ना केवल बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाया है बल्कि हॉलीवुड में भी अपना परचम बुलंद किया है। प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन अभिनेत्री बरेली को अपना असली घर मानती हैं।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म कर्नाटक के मैंगलूर में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता पेशे से एक इंजीनियर हैं और उनकी माता वृंदा राय एक लेखक हैं। कर्नाटक के एक छोटे से गांव से निकलकर अभिनेत्री ने पहले मिस वर्ल्ड का ताज पहना और फिर बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। आज भी ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं।

दिशा पटानी

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पटानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है। आपको बता दें दिशा पटानी भी प्रियंका चोपड़ा के गांव बरेली से ताल्लुक रखती हैं। आज दिशा अपनी क्यूट स्माइल और बोल्ड अवतार से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि बाद में अनुष्का बैंगलोर चली गई थी, क्योंकि उनके पिता का ट्रांसफर हो गया था। अनुष्का का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है, दूर-दूर तक अभिनेत्री के परिवार का फिल्मों से कोई नाता नहीं था। लेकिन अपनी खूबसूरती और जबरदस्त अभिनय से अनुष्का बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में कामयाब हुई।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री ने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई है। कंगना आज जिस मुकाम पर हैं उसे पाने के लिए अभिनेत्री ने काफी स्ट्रगल किया है। कंगना कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि शुरु में उनकी लैंग्वेज को लेकर उनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था।

विद्या बालन

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विद्या बालन केरल के एक छोटे से शहर पलक्कड़ से आती हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड से पहले टीवी जगत में कदम रखा था। बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने से पहले अभिनेत्री कई एडवर्टीजमेंट में छोटे मोटे किरदार निभा चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म ‘शेरनी’ से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री वन विभाग के अफसर की भूमिका में नजर आई हैं।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा शिमाल के एक छोटे से गांव रोहरू से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री ने अपनी क्यूट स्माइल से दर्शकों को दीवाना बना दिया था और बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में कामयाब हुई थी। आज भी प्रीति जिंटा की फैन फॉलोइंग लाखों की संख्या में है।

मल्लिका शेरावत

कम समय में बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली मल्लिका शेरावत हरियाणा के रोहतक से वास्ता रखती हैं। मल्लिका ने साल 2000 में रिलीज फिल्म मर्डर और ख्वाहिश से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई और युवाओं की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।