लाइव टीवी

TV News 22 Jan 2022: 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के एक्टर यश पंडित ने रचाई शादी, एक्टर अरुण बाली को हुई ये दुर्लभ बीमारी

Updated Jan 23, 2022 | 13:13 IST

Top 5 TV News 22 Jan 2022: भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, एक्टर सिद्धार्थ निगम को डेंगू हो गया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
TV News 22 Jan 2022
मुख्य बातें
  • भारती सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • अलादीन फेम सिद्धार्थ निगम को डेंगू हो गया है।
  • एक्टर अरुण बाली की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

TV News 22 Jan 2022. भारती सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिल्म पुष्पा का दमदार डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, एक्टर सिद्धार्थ निगम को डेंगू हो गया है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर की है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।  

भारती सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती सिंह पुष्पा का डायलॉग को अलग अंदाज में कह रही हैं। भारती कहती हैं, 'मैं भी पुष्पा राज, बच्चा हो जाए, मैं रुकेगा नहीं...।' इसके बाद भारती सिंह अपने गले पर हाथ फेरती हैं। भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया अंदाज में कहते हैं, 'मैं रुकेगा नहीं साला, अगले साल और एक देगा।' ये सुनकर भारती सिंह हंसने लगती हैं। आपको बता दें कि इस साल हर्ष और भारती इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

सिद्धार्थ निगम को हुआ डेंगू
अलादीन फेम एक्टर सिद्धार्थ निगम को डेंगू हो गया है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर की है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इसमें वह अस्पताल में बेड पर हैं। वह फैंस को थंब्स अप दिखा रहे हैं। वहीं, उनके हाथ पर ड्रिप लगाई हुई है। सिद्धार्थ ने लिखा, 'मैं पिछले पांच दिन से एक्टिव नहीं हूं। पहले मुझे लगा कि ये कोविड है पर मैंने तीन बार टेस्ट करवाया और वह निगेटिव था। अब मुझे पता चला कि ये डेंगू है। मेरे जल्द ठीक होने की दुआ मांगे।' 

Also Read: 'उर्फी जावेद ही नहीं कई हसीनाओं ने तोड़ा दिल', अनुपमा के एक्टर पारस कलनावत ने किया खुलासा

एक्टर अरुण बाली की तबीयत खराब 
टीवी और बॉलीवुड एक्टर अरुण बाली की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण बाली रेयर लॉन्ग टर्म न्यूरोमस्कुलर बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित हैं। ये नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है उन्हें फिलहाल हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ई टाइम्स से बातचीत में सिंटा की मेंबर नुपुर अलंकार ने बताया कि 'मैं अरुण बाली सर के साथ कॉल पर थीं, जब मुझे लगा कि उन्हें बोलने में दिक्कत है। मुझे लगा कुछ गड़बड़ है। मैंने उनके बेटे अंकुश से बात की कि अरुण सर को तुरंत अस्पताल ले जाया जाए।'

एक्टर यश पंडित ने की शादी 
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार के एक्टर यश पंडित ने गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा से शादी कर ली है। यश पंडित की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यश पंडित और महिमा मिश्रा ने  22 जनवरी को शादी रचाई। यश जहां व्हाइट शेरवानी और धोती में नजर आए। इसके साथ उन्होंने लाल रंग की पगड़ी और दुपट्टा पहना है। वहीं, महिमा ने रेड कलर का लहंगा पहना है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।