लाइव टीवी

Top TV News Today: हनीमून मनाने निकले नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा तो रिलीज हुआ मदालसा शर्मा का नया गाना

Updated Dec 28, 2021 | 22:29 IST

Top TV News Of The Day: मदालसा शर्मा, नमित खन्ना, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आसिम रियाज समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे। यहां जानें टीवी जगत से आज कौन सी बड़ी खबरें सामने आई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने हनीमून के लिए निकर गए हैं।
  • ट्वीट को लेकर मुसीबतों में घिरे आसिम रियाज।
  • मदालसा शर्मा का नया गाना रिलीज हो गया है।

TV Newsmakers Of The Day, 28 December 2021: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। मदालसा शर्मा, नमित खन्ना, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, आसिम रियाज, शहनाज गिल और शिवांगी जोशी समेत आज कई टीवी सितारे लाइमलाइट में रहे।

हनीमून मनाने निकले नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दिनों टीवी सितारों की शादी वर्ष 2021 की बहुचर्चित शादियों में से एक थी। सोशल मीडिया पर इन दोनों टीवी सेलिब्रिटी की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं। हाल ही में यह खबर आई है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपना हनीमून मनाने निकल गए हैं।

मुसीबतों में घिरे आसिम रियाज

सोशल मीडिया पर हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुई थीं जिसमें टीवी अदाकारा सेलेब्स की मैनेजर की इंगेजमेंट में नजर आई थीं। एक वीडियो में शहनाज गिल डांस करते हुए भी नजर आईं। इसी बीच आसिम रियाज (Asim Riaz) ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि लोग बहुत जल्दी अपनों को भुलाकर आगे बढ़ जाते हैं। जिसके बाद लोगों ने आसिम रियाज का यह ट्वीट शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ समझा। यह ट्वीट करने के बाद आसिम रियाज लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह साझा किया कि उनका यह ट्वीट शहनाज गिल के लिए नहीं था।

Also Read: श्रद्धा आर्या ने शादी के लाल चूड़े में शेयर क‍िया बिकिनी वाला वीड‍ियो, लोगों ने पूछा - प्रीता बेटी ये क्‍या कर रही हो

मदालसा शर्मा का नया गाना हुआ रिलीज

अनुपमा (Anupamaa) टीवी सीरियल फेम मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का हाल ही में नया गाना बटरफ्लाई (Butterfly) रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने नए म्यूजिक वीडियो में मदालसा शर्मा टीवी अभिनेता नमित खन्ना (Namit Khanna) के साथ नजर आ रही हैं। मदालसा शर्मा की अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। बटरफ्लाई म्यूजिक वीडियो को देव नेगी और स्वाति शर्मा ने अपनी आवाज दी है।

बिग बॉस 15 में होने वाला है मिडनाइट इविक्शन

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का आगामी एपिसोड बहुत स्पेशल होने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि बिग बॉस के घर में मिडनाइट इविक्शन होगा। इस अभियान में अभिजीत बिचकुले का पत्ता साफ हो जाएगा। कुछ खबरों के अनुसार, इस इविक्शन में अभिजीत बिचकुले घर से बाहर हो जाएंगे।

Also Read: सगाई पार्टी में Shehnaaz Gill ने किया डांस, Asim Riaz ने लिखा- 'लोग कितनी जल्दी आगे बढ़ जाते हैं'

बालिका वधू टीवी सीरियल 2 के पूरे हुए 100 एपिसोड

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला बालिका वधू 2 टीवी सीरियल ने 100 एपिसोड पूरा कर लिए हैं। इस खास मौके पर शिवांगी जोशी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और आगे भी अपने दर्शकों को एंटरटेन करना चाहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।