लाइव टीवी

Top TV News Today: बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आईं भारती सिंह तो साक्षी चोपड़ा की बोल्ड तस्वीरों ने मचाया बवाल

Updated Dec 29, 2021 | 20:59 IST

TV Newsmakers Of The Day: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। भारती सिंह, निक्की तंबोली और साक्षी चोपड़ा समेत आज कई जाने-माने टीवी सितारे चर्चा का विषय बन गए। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आईं भारती सिंह। 
  • साक्षी चोपड़ा की तस्वीरों ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल।
  • टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को उनके पति ने ही कर दिया ट्रोल।

TV Newsmakers Of The Day, 29 December 2021: टीवी इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई खबरें सामने आती हैं जो हर जगह तहलका मचा देती हैं। आज भी छोटे पर्दे से कई ऐसी खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। यहां जानें टीवी जगत से आईं आज की बड़ी खबरें। 

भारती सिंह ने शेयर की अपने बेबी बंप की तस्वीर 

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) जल्द ही मां बनने वाली हैं। अगले साल अप्रैल के महीने में वह‌ अपने बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल भारती सिंह अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं (Bharti Singh Flaunting Her Baby Bump)। यह तस्वीर शेयर करने के साथ भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा कि 'सैंटा आएगा या सैंटी? आपको क्या लगता है जल्दी कमेंट में बताओ'। उनके फैंस को यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर साक्षी चोपड़ा कि बोल्ड तस्वीरों ने मचाया तहलका 

छोटे पर्दे के लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण के निर्माता रामानंद सागर की परपोती (Ramanand Sagar Great Grand Daughter Sakshi Chopra) आजकल सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) को स्पाॅट किया गया था। इस दौरान साक्षी चोपड़ा के बोल्ड कपड़ों ने दर्शकों को अपनी तरफ खूब आकर्षित किया। साक्षी चोपड़ा ने जालीदार कपड़े पहने थे जिस वजह से उनके अंडरगारमेंट्स दिख रहे थे। इन कपड़ों की वजह से साक्षी चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया (Sakshi Chopra Gets Trolled)।

Also Read: Anupama Serial 29 Dec 2021: अनुज ने पूछी अनुपमा से उसकी दिल की बात, नए साल में थामेंगे एक दूसरे का हाथ

श्रद्धा आर्या को उनके पति ने ही कर दिया ट्रोल 

टीवी की जानी-मानी अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) फिलहाल मालदीव्स में अपना हनीमून मना रही हैं। अपने हनीमून डेस्टिनेशन से श्रद्धा आर्या आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपनी बिकनी फोटो शेयर की थीं। श्रद्धा आर्या को उनके पति ने ही ट्रोल कर दिया। श्रद्धा आर्या के पति राहुल नगल में उनका पोज कॉपी किया और उनका मजाक उड़ाया। अपने पति की तस्वीरें श्रद्धा आर्या ने खुद पोस्ट की हैं।

इस टीवी सीरियल में नजर आएंगी निक्की तंबोली

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) जल्द ही छोटे पर्दे के एक पॉपुलर टीवी सीरियल में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, टीवी अदाकारा निक्की तंबोली कलर्स टीवी के पॉपुलर सीरियल सिर्फ तुम (Sirf Tum) में जल्द ही एंट्री करने वाली हैं। इस टीवी सीरियल में निक्की तंबोली का गेस्ट अपीयरेंस रहेगा।

Also Read: GHKKPM 3 Major Twist: सई और विराट का होगा तलाक?, श्रुति दिखाएगी असली रंग, 'गुम है...' में आने वाले हैं 3 बड़े ट्विस्‍ट

रुबीना दिलैक ने लगाई अपने फैन की क्लास 

हाल ही में रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के एक फैन ने अदाकारा की एक एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जब रुबीना की नजर इस तस्वीर पर गई तब उन्होंने अपने फैन को खरी-खोटी सुनाया। उन्होंने कहा कि जिस भी इंसान ने यह तस्वीर एडिट की है वह उस जीनियस से मिलना चाहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।