लाइव टीवी

इंडियाज गॉट टैलेंट-9 के विनर बने दिव्यांश और मनुराज, आकाश सिंह ने जीती हुनरबाज की ट्रॉफी, जानें TV की बड़ी खबरें

TV News Pandya Store Akshay Kharodia, manasvi vashist exit from Imlie, Shehnaaz Gill And Salman Khan at Baba Siddique Iftar party 2022, India's Got Talent 9 Winner Divyansh and Manuraj, Akash Singh won Hunarbaaz Desh Ki Shaan, Prince narula lock Upp
Updated Apr 18, 2022 | 01:00 IST

TV Newsmakers India's Got Talent 9 to Hunarbaaz Desh Ki Shaan And Imlie lock Upp: कंगना रनौत के लॉक अप में आएं प्रिंस नरुला तो इफ्तार पार्टी में पहुंचीं शहनाज गिल। यहां जानें आज की सबसे बड़ी टीवी जगत की 6 खबरें...

Loading ...
TV News Pandya Store Akshay Kharodia, manasvi vashist exit from Imlie, Shehnaaz Gill And Salman Khan at Baba Siddique Iftar party 2022, India's Got Talent 9 Winner Divyansh and Manuraj, Akash Singh won Hunarbaaz Desh Ki Shaan, Prince narula lock UppTV News Pandya Store Akshay Kharodia, manasvi vashist exit from Imlie, Shehnaaz Gill And Salman Khan at Baba Siddique Iftar party 2022, India's Got Talent 9 Winner Divyansh and Manuraj, Akash Singh won Hunarbaaz Desh Ki Shaan, Prince narula lock Upp
टीवी की बड़ी खबरें।
मुख्य बातें
  • प्रिंस नरूला की हुई लॉक अप में एंट्री
  • मनस्वी वशिष्ठ ने कहा इमली को अलविदा
  • जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें

TV News of The Day: रविवार के दिन टीवी जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं जिसकी वजह से सितारे लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे। जहां एकसाथ छोटे परदे पर 2 बड़े टीवी रियलिटी शोज का फिनाले हुआ तो वहीं कुछ शोज में नई एंट्री देखने को मिली है। इतना ही नहीं एक शो को तो लीड एक्टर ने ही अलविदा कह दिया। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज भी टीवी की दुनिया में खबरों का बाजार काफी गर्म है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज सबसे बड़ी 6 खबरों पर....

पढ़ें- भारती सिंह ने नीतू कपूर को हुनरबाज के सेट गिफ्ट किया प्रेशर कुकर, बोलीं- 'ये मैं अपनी बहुरानी आलिया भट्ट को दूंगी'

इंडियाज गॉट टैलेंट-9 के विनर बने दिव्यांश और मनुराज
रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट-9 का रविवार 17 अप्रैल 2022 फिनाले रखा गया। हर सीजन की तरह इस बार भी एक से बढ़कर एक काबिल कलाकार शो का हिस्सा बने। हालांकि इस बार इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर का खिताब दिव्यांश और मनुराज को मिला। शो में पहली बार हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत का कमाल जुगलबंदी देखने को मिली। दिव्यांश और मनुराज को 20 लाख रुपये प्राइज मनी मिली है। इसी के साथ उनको एक-एक वैगन-आर भी दी गई है। साथ ही सिंगर इशिता विश्वकर्मा फर्स्ट रनरअप रहीं और उन्हें 5 लाख रुपये मिले। आपको बता दें, दिव्यांश और मनुराज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का बैकग्राउंड और थीम म्यूजिक के लिए साथ में काम कर रहे हैं।

आकाश सिंह ने जीती हुनरबाज की ट्रॉफी
हुनरबाज- देश की शान 2022 की चमचमाती ट्रॉफी टैलेंट की खान आकाश सिंह ने अपने नाम कर ली है। आकाश को हुनरबाज के खिताब के साथ 15 लाख रुपये का नकद इनाम भी मिला है। आकाश सिंह ने यो हाइनेस, सुखदेव, हार्मनी ऑफ द पाइन्स ऑर्केस्ट्रा, रॉकनामा सूफी रॉक बैंड, संचिता, सुब्रतम और अनिर्बान को पीछे छोड़ते हुए हुनरबाज की ट्रॉफी अपने नाम की है। ग्रैंड फिनाले में भी आकाश सिंह जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर जजेस हैरान रह गए। रियल्टी शो ‘हुनरबाज’ के विनर आकाश सिंह बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। आकाश सिंह मात्र डेढ़ हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे और उन्होंने सड़को पर रहकर प्रैक्टिस की और आज वो किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। 

इफ्तार पार्टी में शहनाज और सलमान की बॉन्डिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान और शहनाज गिल एक-दूसरे के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं। बिग बॉस 12 में उनकी एंट्री डांस से लेकर बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले तक हमने कई बार शहनाज के लिए सलमान खान का एक शॉफ्ट कॉर्नर देखा है। अब हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी 2022 में, सलमान और शहनाज फिर से रेड कार्पेट पर नजर आए। उनकी केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। सूत्रों के मुताबिक, सलमान और शहनाज ने घंटों बात की और उन्होंने साथ में खाना भी खाया। दरअसल, सलमान ने शहनाज को अपने बगल में बिठाया ताकि वो पार्टी में सहज हो सकें। दोनों बिना रुके बातें कर रहे थे और शहनाज हमेशा की तरह सलमान की कंपनी में खुश नजर आईं। 

पांड्या स्टोर स्टार अक्षय खरोड़िया बने पिता
पांड्या स्टोर स्टार अक्षय खरोड़िया के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अक्षय खरोड़िया आज पिता बन गए हैं। अक्षय खरोड़िया की पत्नी दिव्या पुनेथा ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के दौरान बताया था कि उनकी ड्यू डेट अप्रैल में है। अपने पहले बच्चे के रूप में उनको एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।

मनस्वी वशिष्ठ ने कहा इमली को अलविदा
टीवी एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने सीरियल इमली को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। गश्मीर महाजनी की तरह ही मनस्वी वशिष्ठ ने भी स्टार प्लस से इस सुपरहिट शो को बीच में छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि शो छोड़ने की असली वजह मनस्वी वशिष्ठ ने नहीं बताई है।

प्रिंस नरूला की हुई लॉक अप में एंट्री
कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ धूम मचाए हुए है। 3 हफ्ते बाद एकता कपूर के शो का फिनाले है। इस बीच मेकर्स नया ट्विस्ट लाने वाले हैं। रियलिटी शोज के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला लॉकअप में नजर आएंगे। 'बिग बॉस’ विजेता प्रिंस नरूला अब कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ का हिस्सा होंगे। ‘लॉकअप’ का एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें कंगना उनको हुकूम का इक्का बताती दिख रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।