लाइव टीवी

Bhabhiji Ghar Par Hain की ये होंगी नई अनीता भाभी, विदिशा श्रीवास्तव करेंगी नेहा पेंडसे को रिप्लेस!

Updated Feb 22, 2022 | 20:17 IST

Bhabhiji Ghar Par Hain New entry of Vidisha Srivastava: फ्लोरा सैनी और कई अन्य अभिनेत्रियों को लेकर लगातार चर्चे हैं कि उनसे अनीता भाभी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है...

Loading ...
विदिशा श्रीवास्तव और नेहा पेंडसे।
मुख्य बातें
  • भाभीजी घर पर हैं कई साल से अपनी कहानी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।
  • अब जल्द ही नेहा पेंडसे इस शो को अलविदा कहने वाली हैं।
  • ऐसे में अनीता भाभी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कई एक्ट्रेस से संपर्क किया जा रहा है।

Vidisha Srivastava New entry in  Bhabhiji Ghar Par Hain: भाभीजी घर पर हैं लंबे समय से छोटे परदे पर टेलिकास्ट हो रहे एक सक्सेसफुल टीवी शो में से एक है। कई साल ये भाभीजी घर पर हैं अपनी कहानी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब एकबार फिर से अनीता भाभी का रिप्लेसमेंट देखने के लिए तैयार है। जी हां, अभिनेत्री नेहा पेंडसे को इस भूमिका से रिप्लेस किया जाने वाला है। जैसा कि पहले भाभीजी घर पर हैं सीरियल में अनीता भाभी का रोल सौम्या टंडन ने किया था। उनके शो छोड़ने के बाद नेहा पेंडसे की एंट्री हुई थी और अब वो भी इसको अलविदा कर रही हैं। 

फ्लोरा सैनी और कई अन्य अभिनेत्रियों को लेकर लगातार चर्चे हैं कि उनसे अनीता भाभी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। इस बारे में मीडिया में काफी दिन से रिपोर्ट्स आ रही हैं। मेकर्स ऐसी अभिनेत्री की तलाश में हैं जो बेहद शानदार तरीके से इस भूमिका को निभाए।

अब ताजा जानकारी के मुताबिक शो के मेकर्स को वो एक्ट्रेस मिल गई है। कहा जा रहा है कि टीवी अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव को इस रोल के लिए फाइनल माना जा रहा है। ये है मोहब्बतें, मेरी गुड़िया, कहत हनुमान जय श्री राम जैसे शोज में दिखाई दे चुकीं विदिशा श्रीवास्तव से इस भूमिका के लिए बातचीत कर जा रही है।

पढ़ें- सौम्या टंडन के बाद क्या नेहा पेंडसे कहेंगी भाभी जी घर पर है शो को अलविदा?

पढ़ें - शादी से पहले एक साल तक लिव इन रिलेशन में रही थीं नेहा पेंडसे

एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार के जानकारी मिली है। हालांकि अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है, ऐसा लगता है कि विदिशा श्रीवास्तव के साथ अभी बातचीत चल रही है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि क्या वह टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में सेक्सी अनीता भाभी की भूमिका निभाएंगी या नहीं।

भाभी जी घर पर है में अनीता मिश्रा का किरदार पहले सौम्या टंडन निभाती थीं। सौम्या टंडन ने तकरीबन एक साल पहले इस टीवी सीरियल को क्विट कर दिया था जिसके बाद नेहा पेंडसे की एंट्री हुई थी। अब यह सुनने में आ रहा है कि नेहा पेंडसे भी इस टीवी सीरियल को क्विट करने वाली हैं। टैबलॉयड की एक खबर के अनुसार, इस टीवी सीरियल के लिए नेहा पेंडसे के पास एक साल का कॉन्ट्रैक्ट था जो इस वर्ष अप्रैल के महीने में खत्म होने वाला है। वहीं, अदाकारा भी अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। जिस वजह से उनके इस टीवी सीरियल को छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल अदाकारा और भाभी जी घर पर है के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।