लाइव टीवी

निमकी मुखिया के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुंबई में दूसरी शादी करने का आरोप

Updated Oct 30, 2021 | 19:05 IST

Nimki Mukhiya TV Actor Vijay Kumar arrested:'निमकी मुखिया' के एक्टर विजय कुमार ने 1991 में पहली शादी की थी। पहली पत्नी से उनके दो बेटे भी हैं। अब आरोप है कि मुंबई में 2016 में एक्ट्रेस गीता त्यागी से उन्होंने दूसरी शादी कर ली है।

Loading ...
विजय कुमार
मुख्य बातें
  • अभिनेता विजय कुमार को अरेस्ट कर लिया गया है।
  • विजय कुमार पर पटना पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
  • एक्टर की पहली पत्नी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

टीवी अभिनेता विजय कुमार सुर्खियों में हैं। टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में तेतर सिंह की भूमिका निभाकर फेमस हुए विजय कुमार को अरेस्ट कर लिया गया है। विजय कुमार पर पटना पुलिस ने शिकंजा कस दिया। नौबतपुर के उनके गांव छोटकी कोपा से अरेस्टिंग हुई। जानकारी के मुताबिक पिछले साल फरवरी में ही उनके खिलाफ पहली पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। उन पर आरोप है कि तलाक लिए बिना उन्होंने मुंबई में दूसरी शादी कर ली है। इसी मामले में अब विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय कुमार के एंटी सिपेट्री बेल को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया गया है।

एक्ट्रेस से की है दूसरी शादी!
नौबतपुर के छोटकी कोपा गांव के रहनेवाले एक्टर विजय कुमार गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पंचायत चुनाव में इनके छोटे भाई विनय कुमार मुखिया पद के उम्मीदवार थे। उन्हीं के प्रचार के लिए अभिनेता विजय कुमार आए थे और कुछ दिनों से अपने गांव में ही रह रहे थे। विजय कुमार की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस गीता त्यागी भी दोनों बच्चे के साथ गांव आए हुए हैं। पहली पत्नी से विजय के दो बेटे हैं। महिला थाने में विजय के खिलाफ मामला दर्ज था। नौबतपुर से विजय को गिरफ्तार कर पटना महिला थाने लाया गया है। 

'निमकी मुखिया' के एक्टर विजय कुमार की नीलिमा के साथ साल 1991 में शादी हुई थी। पहली पत्नी से उनके दो बेटे भी हैं। आरोप है कि मुंबई में रहने के दौरान विजय ने 2016 में एक्ट्रेस गीता त्यागी से दूसरी शादी कर ली। नीलिमा को उन्होंने तलाक भी नहीं दिया। ना ही आर्थिक मदद करते थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय कुमार नौबतपुर में अपनी नाटक मंडली के साथ नाटक कर रहे हैं। सूचना के आधार पर महिला थाना के दारोगा ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना में विजय कुमार से पूछताछ की जा रही है। विजय कुमार पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप है। साल 2020 में उनकी पहली पत्नी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पिछले साल कालिदास रंगालय में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पहली पत्नी ने विजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग तत्कालीन डीजीपी से की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।