लाइव टीवी

जब अनीता हसनंदानी ने क्यूट अंदाज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें ये 8 खूबसूरत तस्वीरें

Updated Jan 26, 2021 | 17:29 IST

Anita Hassanandani baby bump photos: अनीता हसनंदानी कई बार क्यूट अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनीता हसनंदानी

कई एक्ट्रेसेस हैं, जो प्रेग्नेंट होने के बाद पब्लिकली आना पसंद नहीं करतीं। वहीं, कुछ अभिनेत्रियां को पब्लिकली अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने में कोई झिझक महसूस नहीं होती। ऐसी ही एक एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हैं। कई फिल्मों में काम करने वाली और अब टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकीं अनीता मां बनने वाली हैं। अनीता अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं, जो आते ही वायरल हो जाती हैं। आइए आपको नागिन फेम अनीता की वो 8 खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने क्यूट अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

बता दें कि अनीता ने कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से साल 2013 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी पहली दिलचस्प है। दोनों की पहली बार मुलाकात जिम में हुई थी। वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई। उसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज कर दिया, जिससे अनीता हैरान रह गईं। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और फिर कपल ने शादी कर ली। 

अनीता हसनंदानी बड़े पर्दे पर साल 1999 में 'ताल' फिल्म में नजर आई थीं। उन्होंने इसके बाद कुछ तो है, यह दिल, कृष्णा कॉटेज, कोई आपसा जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा। वह हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की भी कई फिल्मों में दिखाई दीं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली है और टीवी शोज में ही अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से का नाम प्रमुख है। उन्होंने नागिन-3 और नागिन 4 में भी काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।