लाइव टीवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 16 मई 2022: खत्म हो जाएगा अक्षरा का म्यूजिक करियर? शो में आया चौंकाने वाला ट्विस्ट 

Updated May 16, 2022 | 17:42 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 16 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में बेहद रोमांचक ट्विस्ट आने वाला है। हर्षवर्धन की वजह से अब अक्षरा का म्यूजिक करियर खत्म होने वाला है।

Loading ...
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
मुख्य बातें
  • अक्षरा की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान।
  • हर्षवर्धन लगाएगा अक्षू की खुशियों पर ग्रहण।
  • क्या खत्म हो जाएगा अक्षरा का म्यूजिक करियर।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 16 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल इन दिनों दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आपकी तरह हम भी यही सोच रहे थे कि शादी के बाद अक्षरा की जिंदगी में मुसीबतें कम हो जाएंगी। लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड को देखते हुए ऐसा लग नहीं रहा है। गोयंका हाउस में जहां अक्षरा की दुश्मन उसकी बहन आरोही थी तो अब ससुराल में हर्षवर्धन ने आरोही को रिप्लेस कर दिया है। जबसे अक्षरा शादी करके अभिमन्यु के साथ रहने बिरला परिवार में आई है तब से उसके जीवन में नई-नई मुसीबतें आ रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि अब अपने ही ससुर के नए ड्रामे की वजह से अक्षरा को अपना म्यूजिक करियर छोड़ना पड़ेगा। 

Also Read: दाढ़ी-मूछ पर व्यंग्य करना भारती सिंह को पड़ा भारी, लाफ्टर क्वीन ने मांगी माफी लेकिन SGPC दर्ज करवाएगी शिकायत

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि आने वाले एपिसोड में अब बेहद रोमांचक ट्विस्ट आने वाला है। मंजरी अक्षरा को अपनी बहू नहीं बल्कि बेटी मानने लगी है लेकिन हर्षवर्धन अक्षू को अपने घर में भी नहीं देखना चाहता है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि हर्षवर्धन एक ऐसा कदम उठाएगा जिसकी वजह से अभिमन्यु और अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। हर्षवर्धन अब यह फैसला लेगा कि बिरला हॉस्पिटल में म्यूजिक डिपार्टमेंट नहीं रहेगा। हर्षवर्धन की बात सुनने के बाद अभिमन्यु और अक्षरा दंग रह जाएंगे। वहीं अक्षरा को इस बात का बहुत बुरा लगेगा क्योंकि उसका ससुर उसके खिलाफ ऐसे षड्यंत्र रच रहा है। 

Also Read: राखी सावंत बनीं शानदार BMW कार की मालकिन, नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने की गिफ्ट

आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि हर्षवर्धन की बात सुनकर अक्षरा नाराज हो जाएगी। वहीं अभिमन्यु हर्षवर्धन से झगड़ा करने लग जाएगा। अभिमन्यु और हर्षवर्धन का झगड़ा देखकर अक्षरा यह सोचने लगे कि अगर वह अपना म्यूजिक करियर छोड़ देगी तो शायद हर्षवर्धन और अभिमन्यु आपस में नहीं लड़ेंगे। लेकिन दूसरी ओर अक्षरा अपना म्यूजिक करियर भी नहीं छोड़ना चाहती है। इसीलिए वह अंत में यह फैसला लेगी कि वह अपना म्यूजिक करियर नहीं छोड़ने वाली है। अब यह देखना बेहद रोचक होगा कि अक्षरा का फैसला सुनने के बाद हर्षवर्धन का रिएक्शन कैसा होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।