लाइव टीवी

YRKKH Upcoming Twist: अक्षरा के एक जवाब से टूटे अभिमन्यु के सारे सपने, बहन के साथ के लिए अक्षरा ने उठाया यह कदम

Updated Nov 24, 2021 | 15:02 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आरोही की वजह से अक्षरा एक बार फिर अभिमन्यु का दिल तोड़ने वाली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में आया बड़ा ट्विस्ट।
  • अक्षरा ने एक बार फिर तोड़ा अभिमन्यु का दिल।
  • आरोही की धमकी की वजह से अक्षरा ने उठाया यह कदम।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहता है। अक्षरा, आरोही और अभिमन्यु के लव ट्रायंगल ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। इन तीनों का लव ट्रायंगल ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की कहानी को बेहद दिलचस्प बना रहा है। एक तरफ जहां अभिमन्यु अक्षरा से बेइंतहा प्यार करता है वहीं दूसरी ओर अक्षरा भी अभिमन्यु को दिल से चाहती है। लेकिन आरोही की वजह से वह अभिमन्यु को अपने दिल की बात नहीं बता पाती है। पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा गया कि आरोही अक्षरा को यह धमकी देती है कि अगर वह अभिमन्यु के करीब जाएगी तो उसे अपनी बहन को खोना पड़ेगा। जिसकी वजह से अक्षरा धर्मसंकट में फंस जाती है। 

अक्षरा ने तोड़ा अभिमन्यु का दिल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा सभी के सामने यह कहती है कि वह अभिमन्यु से प्यार नहीं करती है और कभी भी अभिमन्यु और उसका रिलेशनशिप सफल नहीं हो पाएगा क्योंकि अभिमन्यु उससे प्यार करता है लेकिन वह अभिमन्यु को अपना दोस्त मानती है। यह सुनकर हर्षवर्धन चौंक जाता है और सोचने लग जाता है कि आरोही अब इस घर की बहू बनकर आएगी। दूसरी ओर अभिमन्यु इस बात पर भरोसा नहीं कर पाता है की अक्षरा उससे प्यार नहीं करती है। वह अक्षरा से कंफ्यूजन क्रिएट ना करने के लिए कहता है। लेकिन अक्षरा यह जवाब देती है कि कंफ्यूजन वह नहीं बल्कि अभिमन्यु क्रिएट कर रहा है। 

जिसके बाद अभिमन्यु हर्षवर्धन से कहता है की अक्षरा के ऊपर बहुत प्रेशर है जिसकी वजह से वह अपना प्यार एक्सेप्ट नहीं कर रही है। तभी अक्षरा कहती है कि उसके ऊपर कोई प्रेशर नहीं है। जिस वजह से अभिमन्यु बहुत गुस्सा हो जाता है और नील से अक्षरा को गोयंका हाउस छोड़ने के लिए कहता है। ‌अक्षरा गोयंका हाउस जाने के लिए राजी हो जाती है और आरोही की बातों को याद करने लग जाती है जब आरोही ने उसे यह धमकी दी थी कि अगर वह अभिमन्यु के पास जाएगी तो उसे अपनी बहन को खोना पड़ेगा। अभिमन्यु गुस्सा हो जाता है और आरोही के ऊपर यह इल्जाम लगाता है कि उसकी वजह से अक्षरा उससे दूर गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।