लाइव टीवी

शिवांगी जोशी-मोहसिन खान से ह‍िना खान-करण मेहरा तक, देखें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के 11 साल की TRP बटोरने वाली जोड़‍ियां

Updated Oct 21, 2021 | 17:20 IST

Onscreen Couples Of Yeh Rishta: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के 9 कपल्स ने 11 सालों में दर्शकों का दिल जीत लिया है। इन ऑनस्क्रीन कपल्स ने कई सालों तक छोटे पर्दे पर राज किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • करीब 8 सालों तक करण मेहरा-हिना खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने किया लोगों के दिलों पर राज।
  • मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में बना ली अपनी अलग जगह।
  • मोहेना कुमारी और ऋषि देव की जोड़ी को इस सीरियल के दौरान दर्शकों से मिला ढेर सारा प्यार।

9 Couples Of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Who Enthralled Fans: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कभी भी फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटा है। छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में ये रिश्ता क्या कहलाता है का नाम भी शामिल है। पिछले 11 सालों में ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल की कई आईकॉनिक ऑनस्क्रीन जोड़ियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। नैतिक-अक्षरा से कार्तिक-नायरा और कार्तिक-सीरत तक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि यह जोड़ियां हमेशा दर्शकों के दिलों पर छाई रहीं। 

हिना खान और करण मेहरा

करीब 8 सालों तक हिना खान और करण मेहरा ने इस टीवी सीरियल में अक्षरा और नैतिक का किरदार निभाया था। इन 8 सालों में हिना खान और करण मेहरा ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान 

टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी का नाम भी शामिल है। दोनों ने करीब साढ़े 5 साल पहले इस शो से नए सफर की शुरुआत की थी। पिछले कई सालों में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान टीवी के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में शामिल हो गए। दोनों ने इस टीवी सीरियल में कार्तिक-नायरा और कार्तिक-सीरत का रोल अदा किया था। जब से दर्शकों को यह पता चला कि मोहसिन खान-शिवांगी जोशी ने‌ इस‌ शो को अलविदा कह दिया है तब से उनके फैंस काफी उदास हैं।

मोहेना कुमारी और ऋषि देव

कार्तिक और नायरा के साथ नक्श और कीर्ति की जोड़ी को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। नक्श और कीर्ति का किरदार ऋषि देव और मोहेना कुमारी ने बेहतरीन तरीके से इस शो में निभाया है।

लता सभरवाल और संजीव सेठ

राजश्री और विशंभर की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी टीवी पर बहुत खूबसूरत नजर आती थी। अक्षरा के माता-पिता दशकों के लिए आइडियल कपल थे।

प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे

ये रिश्ता क्या कहलाता है में करिश्मा और नमन की जोड़ी यानी प्रियंका और अंशुल की जोड़ी को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। भले ही इन दोनों ने इस टीवी सीरियल में नेगेटिव किरदार अदा किया था मगर इनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी।

पूजा जोशी और यश गेरा

पूजा जोशी और यश गेरा ने भी इस सीरियल में एक अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों की जोड़ी को भी दर्शक बहुत पसंद करते थे।

नियती जोशी और सचिन त्यागी

नियती जोशी और सचिन त्यागी इस टीवी सीरियल में लोगों के लिए एक आइडियल कपल बनकर उभरे थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती थी।

सिमरन खन्ना और समीर ओंकार

गायू और समर्थ की प्यारी सी लव स्टोरी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। मगर यह लव स्टोरी जब ट्रेजडी में बदली थी तब यह शो और दिलचस्प हो गया था। 

निधि उत्तम और आयुष अग्रवाल 

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ऑनस्क्रीन जोड़ी नंदिनी और मोहित एक साथ काफी क्यूट नजर आते थे। दोनों ने इस टीवी शो में बेहतरीन एक्टिंग की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।