लाइव टीवी

YRKKH New Entry: ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर से हो रही नई एंट्री, नीरज गोस्वामी सीरियल में निभाएंगे अहम किरदार

Updated Oct 21, 2021 | 15:33 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Neeraj Goswami New Entry| सीरियल के लिए प्रणाली राठौड़, करिश्मा सावंत और हर्षद चोपड़ा ने शूटिंग शुरू कर दी है। अब एक और नई एंट्री कंफर्म बताई जा रही है।

Loading ...
नीरज गोस्वामी।
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के साथ मोहसिन खान और शिवांगी जोशी अलविदा करेंगे।
  • इसी के साथ प्रणाली राठौड़, करिश्मा सावंत और हर्षद चोपड़ा ने शूटिंग शुरू कर दी है।
  • अब सीरियल में एक और नई एंट्री कंफर्म बताई जा रही है जिसकी चर्चा जोरों पर है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है इस समय टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सास-बहू ड्रामा सीरियल बन गया है। इसी के साथ सीरत और कार्तिक की जोड़ी भी इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक है। हालांकि यह कंफर्म हो गया है कि शो में लीप आएगा और मोहसिन खान और शिवांगी जोशी शो छोड़ देंगे। 

अब कहानी करीब 12 साल आगे बढ़ जाएगी। जिसमें लीप के बाद कार्तिक, नायरा और सीरत के बच्चों की कहानी बताई जाएगी। यानि कि ये रिश्ता क्या कहलाता है अब थर्ड जेनरेशन की स्टोरी लाइन लेकर आ रहा है। सीरियल में अक्षरा और आरोही के साथ एक नई कहानी पेश होगी। शो में अक्षरा की भूमिका निभाने के लिए प्रणाली राठौड़, आरोही के रूप में करिश्मा सावंत और लीप के बाद शो में अभिमन्यु की भूमिका निभाने के लिए हर्षद चोपड़ा को चुना गया है। तीनों सितारों ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

अब एक नया अपडेट मिला है जिसके मुताबिक नीरज गोस्वामी की भी सीरियल में एंट्री हो रही है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अब नीरज गोस्वामी की भी एक दिलचस्प भूमिका के साथ सीरियल में रीएंट्री हो रही है। अभिनेता की ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो रही वापसी की खबर सुनने के बाद फैन्स काफी खुश हो गए हैं। मोहसिन-शिवांगी के शो से बाहर होने से फैंस दुखी हैं लेकिन हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और बाकी नई स्टारकास्ट के साथ नए चैप्टर का इंतजार भी कर रहे हैं।

आपको बताते चलें फिलहाल शो सीरत और कार्तिक की कहानी के अंत की ओर बढ़ रहा है। सीरियल में आ रहे नए ट्विस्ट और टर्न के साथ, यह कहना मुश्किल है कि उनका अंत क्या होगा। मेकर्स शो के बेहद पसंद किए जाने वाले किरदारों के लिए सबसे उचित एंड बनाने में लगे हुए हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल अब अभिमन्यु, अक्षरा और आरोही की नई कहानी शुरू होने वाली है। राजन शाही वास्तव में इस बार ट्रायंगल लव स्टोरी लेकर आए हैं। कहानी में अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी से भरपूर एंटरटेनमेंट होने वाला है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।