लाइव टीवी

जवानी में ऐसी दिखती थीं Yeh rishta kya kehlata hai की शंकरी यानी अमरदीप झा, आमिर से लेकर शाहरुख तक के साथ किया काम

Updated Sep 01, 2022 | 10:26 IST

Yeh rishta kya kehlata hai fame Amardeep Jha: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में शंकरी ताई का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। इस किरदार को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अमरदीप झा ने निभाया था।

Loading ...
Yeh rishta kya kehlata hai fame Amardeep Jha
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में शंकरी ताई का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था।
  • इस किरदार को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अमरदीप झा ने निभाया था।
  • अमरदीप झा ने बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों के साथ काम किया है।

Yeh rishta kya kehlata hai fame Amardeep Jha Story: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में शंकरी ताई का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। यह अपनी तरह का अनोखा किरदार था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। इस किरदार को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अमरदीप झा ने निभाया था। अमरदीप झा ने अपने अंदाज से ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी उनके किरदार को याद किया जाता है। 

14 जून 1960 को अमरदीप झा का जन्म बिहार में हुआ था। उन्होंने साल 1997 में टीवी सीरियल अमानत से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 1998 में ही उन्हें बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला। वह सबसे पहले फिल्म दुश्मन में नजर आईं जिसमें काजोल, संजय दत्त और आशुतोष राणा लीड रोल में थे। पहली ही फिल्म से उनका जादू चल गया और वह 1998 में तीन फिल्मों में नजर आईं। जवानी के दिनों में वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती थीं।

शाहरुख, आमिर संग किया काम

अमरदीप झा ने बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों के साथ काम किया है। वह 1998 में फिल्म जख्म में नजर आईं जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। वहीं 2002 में उन्होंने देवदास में काम किया जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। 2004 में वह अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम स्टारर ऐतबार में नजर आईं। आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स में भी उन्होंने शरमन जोशी की मां का रोल निभाया था। वह पीके, मर्डर 2, मिमि जैसी फिल्मों  में नजर आ चुकी हैं।

Also Read: एक्टिंग छोड़ ये काम कर रहीं yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ‘वर्षा’? हिना खान की पक्की सहेली का निभाया था रोल

एक दर्जन से अधिक टीवी शोज में किया अभिनय

अमरदीप झा ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों और टीवी पर साथ साथ काम किया है। वह लगभग एक दर्जन टीवी सीरियल्स में अहम रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने 2009 से 2018 तक ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काम किया है। आखिरी बाद वह स्टार भारत पर प्रसारित होने वाली सीरियल 'दुर्गा- माता की छाया' में नजर आईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।