लाइव टीवी

YRKKH Spoiler: क्या मंजरी-हर्षवर्धन ने किया था अभिमन्यु को अडॉप्ट? शो में होने वाला है बड़ा खुलासा

Updated Dec 21, 2021 | 16:43 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में अब एक बड़ा धमाका होने वाला है। आरोही-अभिमन्यु की शादी के बीच, एक ऐसे राज से पर्दा उठेगा जो दोनों की जिंदगी को बदल कर रख देगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में आने वाला है नया ट्विस्ट।
  • अभिमन्यु और आरोही की शादी की तैयारियों में व्यस्त है पूरा परिवार।
  • शो में खुलने वाला है अभिमन्यु का सालों पुराना राज।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Spoiler: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौर और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो की कहानी दिन पर दिन काफी दिलचस्प होती जा रही है। इस टीवी शो में फिलहाल अभिमन्यु, आरोही और अक्षरा के लव ट्रायंगल का ट्रैक चल रहा है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अक्षरा के साथ नहीं बल्कि आरोही के साथ अभिमन्यु की शादी तय कर दी गई है। आरोही और अभिमन्यु की शादी तय होने की वजह से अक्षरा काफी उदास है। वहीं, अभिमन्यु भी अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। फिलहाल इस टीवी शो का आगामी एपिसोड बहुत रोमांचक होने वाला है क्योंकि इस टीवी शो में एक नया ट्विस्ट आएगा।

क्या अभिमन्यु नहीं है मंजरी और‌ हर्षवर्धन का बेटा?

लोगों को हर्षद चोपड़ा का किरदार अभिमन्यु काफी पसंद आ रहा है। लेकिन अभिमन्यु का रिश्ता अपने पिता से ठीक नहीं है। इसी बीच इस टीवी शो में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा जो अभिमन्यु के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देगा। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि मंजरी अभिमन्यु की पुरानी तस्वीरें देख रही होगी कि तभी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज जमीन पर गिर जाएगा। यह दस्तावेज कुछ और नहीं बल्कि अभिमन्यु के एडॉप्शन पेपर्स हैं। अब यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि अभिमन्यु मंजरी और‌ हर्षवर्धन का बेटा है या नहीं। इस खुलासे के साथ शायद इस बात का भी पता चलेगा कि अभिमन्यु और हर्षवर्धन के बीच संबंध खास क्यों नहीं हैं। 

आने वाले एपिसोड में इन सभी राज से पर्दा उठने वाला है। इस राज का असर अभिमन्यु और आरोही के रिश्ते पर भी होगा। फिलहाल गोयनका और बिरला परिवार अभिमन्यु और आरोही की शादी की तैयारियां कर रहा है। अक्षरा भी अपनी बहन की शादी के लिए खुश है और शादी के फंक्शन में वह जम कर डांस कर रही होती है कि तभी अभिमन्यु से टकरा जाती है। इसके साथ, महिमा ने अक्षरा को एक जॉब ऑफर किया है जिसके लिए अभिमन्यु उसे मना कर देता है। लेकिन अक्षरा का फैसला सुनाना अभी बाकी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।