लाइव टीवी

YRKKH में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट, अक्षरा से शादी करने की चाहत में अभिमन्यु के सामने खुलेगा बड़ा राज 

Updated Jan 16, 2022 | 00:04 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आरोही से शादी करने से पहले अभिमन्यु के सामने एक राज से पर्दा हटाने वाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट।
  • अक्षरा से शादी करने के लिए बेकरार है अभिमन्यु।
  • आरोही से शादी करने से पहले अभिमन्यु के सामने खुलेगा बड़ा राज।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Big Twist: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ है। जब इस टीवी सीरियल में बड़ा लीप आया था तब दर्शक इस बात से परेशान थे कि इस टीवी सीरियल की कहानी अब कैसी होगी। लेकिन अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही के लव ट्रायंगल ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करके रखा। दर्शकों को ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी बहुत पसंद आ रही है। दर्शक यह चाहते हैं कि अक्षरा और अभिमन्यु हमेशा के लिए एक हो जाएं लेकिन इस टीवी सीरियल में ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है। इतनी आसानी से अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे के नहीं हो पाएंगे। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में अब एक ऐसा धमाका होने वाला है जिसकी वजह से इस टीवी सीरियल की कहानी बेहद रोचक हो जाएगी।

फिलहाल इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि गोयंका और बिरला परिवार अभिमन्यु और आरोही की शादी की तैयारियां कर रहा है। इसी बीच इस टीवी सीरियल में कई ट्विस्ट आते हैं और अभिमन्यु आरोही से नहीं बल्कि अक्षरा की शादी करने की कोशिश करता है लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाता है। जैसे-जैसे अभिमन्यु और आरोही की शादी की तारीख पास आती जा रही है वैसे-वैसे अभिमन्यु अक्षरा को पाने के लिए और बेचैन हो रहा है। जल्द ही इस टीवी सीरियल में देखा जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा से भागकर शादी करने के लिए पूछेगा। 

Also Read: प्यार के रंगों से सजा है Aishwarya Sharma-Neil Bhatt का आशियाना, बेडरूम से हाॅल तक देखें इंसाइड फोटोज

टीवी सीरियल में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

लेकिन जैसे ही अभिमन्यु और अक्षरा अपने प्यार के लिए स्टैंड लेंगे और आरोही संग अभिमन्यु की शादी रुकवाने की कोशिश करेंगे उससे पहले इस टीवी सीरियल में एक ऐसा तूफान आएगा जिसकी वजह से अभिमन्यु के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शादी से पहले यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु के सामने उसके एडॉप्शन के राज का पर्दा हटेगा। और इस राज का पर्दा हटाने में मिनिस्टर अहम भूमिका निभाएगा। दरअसल पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया था कि मंजरी गलती से अभिमन्यु के एडॉप्शन पेपर गिरा देती है जो अक्षरा के हाथ में लग जाते हैं।

Also Read: अनुपमा के बच्चों पर गिरेगी गाज, परितोष ने पाखी के लिए बनाया बड़ा प्लान तो समर का हुआ ब्रेकडाउन

जैसे ही अक्षरा के हाथ में यह पेपर लगते हैं वैसे ही वह गलती से यह पेपर हर्षवर्धन की फाइल के साथ मिला देती है। हर्षवर्धन यह फाइल आरोही को दे देता है क्योंकि यह फाइल मिनिस्टर की होती है। जब मिनिस्टर को अभिमन्यु और आरोही की शादी का इनविटेशन मिलेगा तब उसके हाथ यह एडॉप्शन पेपर भी लग जाएंगे। और इसी बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिनिस्टर आरोही के होते हुए अभिमन्यु के इस राज से पर्दा हटा पाएगा या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।