लाइव टीवी

Top Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कब करेंगी फैमिली प्लानिंग तो कैमरे के सामने सुपरबोल्ड हुईं ईशा गुप्ता

Updated Jan 15, 2022 | 23:16 IST

Top Bollywood News Today, 15 January 2022: प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर, तैमूर अली खान, आमिर खान और किरण राव समेत आज कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज चर्चा में रहे। यहां देखें आज की बड़ी बॉलीवुड खबरें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा।
  • लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने दिया अपडेट।
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ तैमूर अली खान का वीडियो।

Top And Trending Bollywood News, 15 January 2022: बॉलीवुड जगत से रोजाना की तरह आज भी कई खबरों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। आज प्रियंका चोपड़ा से लेकर तैमूर अली खान, लता मंगेशकर, आमिर खान, किरण राव और ईशा गुप्ता समेत कई सेलिब्रिटीज ने सुर्खियां बटोरीं हैं।

फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा

एक हॉलीवुड मैगजीन ने जब प्रियंका चोपड़ा से उनके फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया तब एक्ट्रेस ने यह बताया कि उनके और उनके पति के भविष्य के लिए बच्चा एक अहम हिस्सा होगा। वह जब भी अपने परिवार को आगे बढ़ाने की प्लानिंग करेंगे तब अपनी लाइफ को थोड़ा धीरे बढ़ाना प्रिफर करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह और उनके पति अपने काम को लेकर बिजी हैं लेकिन एक परिवार बनाना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

Also Read: Alia Bhatt से लेकर Akshay Kumar तक, 2022 में इन सितारों की एक से ज्यादा फिल्में मचाएंगी धमाल

आईसीयू में कुछ और दिन रहेंगी लता मंगेशकर

हाल ही में लता मंगेशकर के एक डॉक्टर ने सिंगर का हेल्थ अपडेट देते हुए यह बताया कि लता मंगेशकर कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगी। उन्हें कुछ और दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ेगा। इसके साथ डॉक्टर ने सबसे यह अपील की है कि वह लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की कामना करें। दूसरी ओर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आशा भोसले ने यह कहा था कि उनकी बहन अब ठीक हो रही हैं लेकिन कोविड-19 के चलते किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ‌

Also Read: Janhvi Kapoor से Suhana Khan और Aryan Khan तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं दिग्गज बॉलीवुड एक्टर्स के बच्चे 

सोशल मीडिया पर छाया तैमूर अली खान का क्यूट वीडियो

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को तैमूर अली खान का एक वीडियो बहुत पसंद आ रहा है जिसमें एक आइसक्रीम वाला नन्हे तैमूर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तुर्किश आइस क्रीम वाला नन्हे तैमूर के साथ मस्ती कर रहा है। तैमूर अली खान आइसक्रीम लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन हर बार आइसक्रीम वाला उन्हें चकमा दे रहा है।

आगामी प्रोजेक्ट में एक साथ काम करेंगे आमिर खान और किरण राव

हाल ही में यह खबर आई है कि लंबे समय बाद किरण राव एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। दिलचस्प तो यह है कि इस फिल्म में आमिर खान भी उनके साथ काम कर रहे हैं। तलाक लेने के बाद आमिर खान और किरण राव के रास्ते अलग हो गए थे लेकिन हाल ही में यह खबर आई है कि किरण के नए प्रोजेक्ट में आमिर खान भी उनका साथ दे रहे हैं। अपने आगामी प्रोजेक्ट को किरण राव अभिनीत कर रही हैं वहीं आमिर खान उसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कैमरे के सामने सुपरबोल्ड हुईं ईशा गुप्ता 

हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें अदाकारा सुपरबोल्ड अंदाज में नजर आईं। हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर साझा की है जिसे देख कर फैंस की सांसे थम गई हैं। एक तरफ जहां कुछ फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके मजे लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।