लाइव टीवी

YRKKH Spoiler: शादी से पहले अभिरा के रिश्ते में आई दरार, हर्ष के कारण हुए एक दूसरे के खिलाफ 

Updated Mar 04, 2022 | 15:53 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता सीरियल में फिलहाल अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का ट्रैक चल रहा है। लेकिन शादी से पहले कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से यह दोनों एक दूसरे के खिलाफ हो जाएंगे। 

Loading ...
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट। 
  • शादी से पहले एक दूसरे के खिलाफ हो जाएंगे अभिरा। 
  • हर्षवर्धन की वजह से आपस में लड़ बैठेंगे अभिरा। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे पर इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल का बोलबाला है। दर्शक इस टीवी सीरियल को देखने के लिए बेचैन रहते हैं, क्योंकि इस सीरियल में आए दिन ऐसे ट्विस्ट आते रहते हैं जिसकी वजह से यह शो और दिलचस्प हो जाता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का ट्रैक चल रहा है। मौजूदा एपिसोड में यह देखा जा सकता है कि गोयंका परिवार अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के लिए बहुत खुश है, लेकिन बिरला परिवार में तो मानो जैसे मातम पसरा हुआ है। ऐसा इसीलिए क्योंकि हर्ष नहीं चाहता कि अभिमन्यु अक्षरा से शादी करे। जिसकी वजह से हर्ष और अभि के बीच में कहासुनी हो रही है। 

नशे में धुत होकर घर से भाग जाएगा हर्ष 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु जब हर्ष को यह कह देता है कि अगर उसे यह शादी पसंद नहीं है तो वह शामिल ना हो। तब हर्ष को जोर का झटका लगता है। मंजरी भी अपने पति का साथ देते हुए अभिरा की शादी में आने से मना कर देती है। जिसके बाद यह देखा जाएगा अभि की बात से हर्ष बहुत नाराज है और नशे में धुत होकर घर से भाग जाएगा। इसी बीच अभिमन्यु उसे ढूंढने लगेगा। वह देखेगा कि उसका पिता नशे में धुत होकर सड़क पर गिरने वाला है तब वह उसे बचा लेगा। जिसके बाद वह हर्ष से पूछेगा कि उसे यह शादी क्यों अच्छी नहीं लग रही है। जिसके बाद हर्ष यह कहेगा कि वह अपने बेटे यानी अभिमन्यु से बहुत प्यार करता है लेकिन उसे अक्षरा पसंद नहीं है। जिसके बाद अभि सब सुनता रहेगा लेकिन कुछ बोलेगा नहीं और हर्ष को घर ले आएगा। 

Also Read: बिना घरवालों के ही घोड़ी चढे़गा अभिमन्यु, अभिरा की शादी से पहले नया बखेड़ा खड़ा करेगा हर्षवर्धन 

Also Read: Lock Upp: बेशर्म कहने वाले लोगों पर पूनम पांडे का हमला, बोलीं- 'रात को मेरी वीडियो देखकर सुबह...'

हर्ष ने बाताया क्यों है उसे अक्षु से नफरत

हर्ष और अक्षरा की मुलाकात हॉस्पिटल में होती है, जहां अक्षु हर्ष से यह पूछेगी कि वह उसे पसंद क्यों नहीं करता है। अक्षरा का जवाब देते हुए हर्ष यह कहता है कि उसके चक्कर में अभि उसे अपनी शादी में नहीं बुला रहा है। यह बात अक्षरा को भी बुरी लगती है और वह अभि से इस बारे में बात करती है। वह अभि से पूछती है कि उसने हर्ष को ऐसा क्यों कहा तब अभि यह कहता है जिसे भी उनका रिश्ता (अभिमन्यु और अक्षरा का रिश्ता) पसंद नहीं है वह शादी के लिए अनइनवाइटेड है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।