लाइव टीवी

YRKKH Spoiler: अक्षरा के साथ दोहराएगा नायरा का इतिहास, अभिमन्यु की वजह से क्या हर्षवर्धन बन जाएगा उसका दुश्मन 

Updated Dec 03, 2021 | 20:28 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: बहन और प्यार के बीच में अक्षरा फंसती जा रही है। इसी बीच इस सीरियल का एक और किरदार है जो अक्षरा के लिए नई मुसीबतें लाने वाला है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • मुश्किलों में फंसती जा रही है अक्षरा।
  • क्या हर्षवर्धन बनने वाला है अक्षरा की नई मुसीबत।
  • अक्षरा के साथ दोहराएगा नायरा का इतिहास।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं जो इस कहानी को बहुत रोचक बना देंगे। अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही का लव ट्रायंगल दर्शकों को अपनी तरफ काफी आकर्षित कर रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु को एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी बेसब्र हैं। लेकिन, शो में ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है। बहन आरोही की वजह से अक्षरा को अपने प्यार का बलिदान देना पड़ रहा है। अपनी बहन को पाने के लिए अक्षरा अभिमन्यु से दूर जा रही है। इस टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि अब नायरा का इतिहास अक्षरा के साथ दोहराने वाला है। 

इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। लेकिन हर्षवर्धन अक्षरा से नफरत करता है। इतना ही नहीं बल्कि वह अक्षरा को अभिमन्यु की परेशानी की वजह समझता है। नायरा के साथ जैसे मनीष व्यवहार करता था ठीक वैसे ही अब अक्षरा के साथ हर्षवर्धन व्यवहार करता है। जैसे मनीष यह सोचता था कि नायरा एक छोटे गांव की लड़की है ठीक वैसे ही हर्षवर्धन अक्षरा को सम्मान के साथ नहीं देखता है। 

क्या हर्षवर्धन बनेगा अक्षरा की मुसीबत?

हर्षवर्धन अक्षरा को एक सिंपल लड़की मानता है और यह समझता है कि वह अभिमन्यु के लायक नहीं है। वह अक्षरा को अभिमन्यु की पत्नी के तौर पर नहीं देखना चाहता है। लेकिन अभिमन्यु अक्षरा को अपना बनाना चाहता है वहीं दूसरी ओर अक्षरा भी अभिमन्यु से बेइंतहा प्यार करती है। टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि क्या हर्षवर्धन अक्षरा के लिए मुसीबतों का कारण बनेगा या फिर इस टीवी सीरियल में कुछ चमत्कार देखने को मिलेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।