लाइव टीवी

Top Tv News Today: लंबे समय से नहीं मिला निया शर्मा को कोई प्रोजेक्ट तो अनुपमा में एंट्री करने से पहले अनेरी वजानी ने दिया बड़ा बयान  

Updated Dec 03, 2021 | 22:15 IST

Trending TV News Today, 03 December 2021: निया शर्मा, दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, अनेरी वजानी समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में बने रहे। यहां जानें टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • 1 साल से निया शर्मा को नहीं मिल रहा कोई काम। 
  • सोशल मीडिया पर छाया दिलीप जोशी का वीडियो।
  • अनुपमा में एंट्री करने से पहले अनेरी ने दिया बयान।

Top And Trending TV News, 03 December 2021: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं। निया शर्मा, दिलीप जोशी, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, एजाज खान, पवित्र पुनिया समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे। टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें आप यहां जान सकते हैं। 

1 साल से नहीं मिल रहा निया शर्मा को काम

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए निया शर्मा ने बताया कि पिछले 1 साल से उन्हें टीवी प्रोजेक्ट के लिए कोई अप्रोच नहीं कर रहा है। वह खुद इस बात से बेखबर हैं कि उन्हें काम के लिए अब तक ऑफर क्यों नहीं मिला। उन्होंने बताया कि काम के बिना कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। इसीलिए वह हर पल खुद को सकारात्मक और बिजी रखने की कोशिश करती हैं। इसके साथ निया शर्मा ने बताया कि वह बिजनेस में अपने पैर जमाना चाहती हैं।

सोशल मीडिया पर छाया दिलीप जोशी का वीडियो

सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी और जेठालाल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जेठालाल से पूछा गया कि अगर उन्हें बबीता जी को डेट करने का मौका मिलेगा तब इस मौके का फायदा उठाएंगे या नहीं। इस प्रश्न का जवाब देते हुए दिलीप जोशी ने कहा कि जेठालाल का तो पता नहीं लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वह हैपिली मैरिड इंसान हैं। जेठालाल का यह जवाब सुनने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

प्रतीक सहजपाल ने बयां की शमिता शेट्टी के लिए अपनी भावनाएं 

बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल काफी अच्छे दोस्त हैं। यह दोनों एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम के रूप में कई बार सामने आए हैं। हाल ही में प्रतीक सहजपाल ने गार्डन एरिया में रश्मि देसाई से बात करते हुए यह कहा कि वह शमिता शेट्टी से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह शमिता शेट्टी को एक लवर की तरह प्यार करते हैं। इस दौरान निशांत ने उनका मजाक उड़ाते हुए इसे भाई-बहन वाला प्यार कहा। जिसके बाद राजीव अडतिया ने कहा कि शमिता का भाई होने के नाते वह प्रतीक को रिजेक्ट करते हैैं। प्रतीक ने जवाब दिया कि वह अपनी शादी में उन्हें नहीं बुलाएंगे। 

क्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे एजाज खान और पवित्रा पुनिया 

बिग बॉस 14 फेम एजाज खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वह दूल्हा बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। और जब वह पवित्रा पुनिया से शादी करेंगे तब अपने फैंस को जरूर बताएंगे। इसके साथ एजाज खान ने कहा कि पवित्रा पुनिया के पिता की तबीयत ठीक नहीं है इसीलिए शादी में देरी हो सकती है। 

अनुपमा में एंट्री करने से पहले अनेरी ने बताया अपने दिल का हाल

जल्द ही अनुपमा टीवी सीरियल में अनेरी वजानी की एंट्री होने वाली है। इस टीवी सीरियल में एंट्री करने से पहले एक इंटरव्यू के दौरान,‌ अनेरी ने बताया कि वह अनुपमा टीवी सीरियल में एंट्री करने के लिए काफी खुश हैं और सातवें आसमान पर हैं। लंबे समय से राजन शाही के साथ काम करना चाहती थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।