लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Entertainment News
  • TV
  • Malaika Arora Look Alike Heena Panchal Super Hot And Bold Dancer This Marathi Actress Want To marry paras chhabra in Mujhse Shaadi Karoge

मलाइका अरोड़ा की तरह दिखती है ये मराठी डांसर, पारस छाबड़ा को बनाना चाहती है अपना पति

Updated Mar 03, 2020 | 14:49 IST |

Heena Panchal Super Hot And Bold Photos: डांसर और मॉडल हीना पांचाल को अपनी किसी से तुलना पसंद नहीं है। रियलटी शो में उन्होंने कहा था- मलाइका अरोड़ा अपने घर पर होगी, यहां हीना पांचाल आई है।

Loading ...
1/ 8

रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल लगातार अपने लिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढ रहे हैं। इस रियलिटी शो में दोनों के लिए पांच लड़कियां और लड़के आए हैं। इन्हीं में से एक हीना पांचाल हैं जो कि खास बिग बॉस-13 फेम पारस छाबड़ा के लिए आई हैं। मॉडल, एक्ट्रेस और मराठी डांसर हीना पांचाल पारस को अपना पति बनाना चाहती हैं। शो में हीना पांचाल अपनी हॉट एंड बोल्ड अदाओं के चलते खूब सुर्खियों में हैं। 

2/ 8

ग्लैमरस मॉडल और बेहतरीन डांसर हीना पांचाल काफी हद तक बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा से मिलती-जुलती हैं। चेहरे से लेकर हाईट पर्सनैलिटी तक में मलाइका अरोड़ा और हीना पांचाल काफी ज्यादा एकसी लगती हैं। इसी वजह से काफी लोग हीना पांचाल को मलाइका अरोड़ा का लुक अ लाइक भी कहते हैं।

3/ 8

मुझसे शादी करोगे शो में जब हीना पांचाल आई थीं तो ये बात खुद पारस छाबड़ा ने भी कही थी। पारस ने कहा था कि हीना पांचाल उन्हें काफी हद तक मलाइका अरोड़ा की याद दिलाती हैं। हालांकि हीना को अपनी किसी से तुलना पसंद नहीं है। उन्होंने तब कहा था - मलाइका अरोड़ा अपने घर पर होगी, यहां हीना पांचाल आई है।

5/ 8

हीना पांचाल लंबे टाइम से बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके सबसे फेमस सॉन्ग बलम बंबई और बेवड़ा बेवड़ा जेलो मी टाइट हैं। 

6/ 8

हीना पांचाल ने कई मराठी फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ डांस नंबर भी किए हैं। उन्होंने साल 2019 में मराठी बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। 

7/ 8

हीना मराठी फिल्म इंडस्ट्री के साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने साल 2014 से अब तक 17 फिल्मों में काम किया है। 

8/ 8

अब हीना रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रही हैं। इस शो में हीना पांच कंटेस्टेंट में से एक हैं।  

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।