लाइव टीवी

मोहित रैना, रोहित बख्शी से लेकर मलखान सिंह तक, पर्दे पर इन कलाकारों ने निभाया महादेव का रोल

Updated Mar 01, 2022 | 13:19 IST |

आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। काशी से लेकर उज्जैन तक महाकाल का दरबार सजा हुआ है।इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से एक्टर्स महादेव के किरदार में नजर आ चुके हैं। पौराणिक टीवी शो हमारे देश में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शैलियों में से एक रहा है। बीआर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत सीरियल के बाद से बहुत सारे अभिनेता भगवान के किरदार में नजर आ चुके हैं। वहीं टीवी सीरियल्स और फिल्मों में महादेव का किरदार एक्टर्स ने बखूबी निभाया है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए टीवी जगत के उन सितारों

Loading ...
mohit raina in mahadev role,actors who played lord shiva role on screen,maha shivratri 2022
1/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

मोहित रैना – देवों के देव महादेव

मोहित रैना महादेव का किरदार निभाने वाले सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। देवों के देव महादेव सीरियल में भोलेनाथ के किरदार में मोहित रैना को लोग बेहद पसंद करते थे। आज भी जुबां पर भगवान शिव का नाम आते ही लोगों के मन में मोहित रैना की तस्वीर छप जाती है। मोहित रैना ने  शिव जी का गुस्सा, मनमोहक मुस्कान और रुद्र रूप बखूबी पर्दे पर उतारा था, इस किरदार को उन्होंने अपने अभिनय के धागे से पिरोकर बहुत ही खूबसूरत बना दिया था।

mohit raina in mahadev role,actors who played lord shiva role on screen,maha shivratri 2022
2/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

तरुण खन्ना

तरुण खन्ना टीवी जगत के मशहूर सितारे हैं। आपको शायद ही पता होगा कि तरुण ने छोटे पर्दे पर आठ से ज्यादा बार महादेव का किरदार मिभाया है। तरुण पहली बार संतोषी मां में भोलेनाथ के रोल में नजर आए थे, सीरियल में भगवान शिव के रोल में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह कर्मफल दाता शनि, परमावतार श्री कृष्णा, राधा कृष्ण, देवी आदि पराशक्ति, नम:, राम सिया के लवकुश में महादेव की भूमिका में नजर आए।

mohit raina in mahadev role,actors who played lord shiva role on screen,maha shivratri 2022
3/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

रोहित बख्शी – सिया के राम

टीवी सीरियल में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर रोहित बख्शी सिया के राम में भगवान शिव की भूमिका में नजर आ चुके हैं। भगवान शिव के किरदार में रोहित को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस शो के बाद टीवी इंडस्ट्री में उन्हें एक अलग पहचान मिली और कई टीवी शोज में नजर आए।

5/ 6
तस्वीर साभार: Twitter

बातचीत के दौरान मलखान ने बताया था कि ये रोल उनके लिए भोलेनाथ की पूजा का प्रसाद था।

6/ 6
तस्वीर साभार: YouTube

सौरभ ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो महाकाली अंत ही आरंभ है में भगवान शिव का किरदार निभाया था। शो की कहानी महाकाली पर आधारित थी। शो में भगवान शिव के किरदार में सौरभ राज जैन को काफी पसंद किया गया था। भगवान शिव के किरदार में सौरभ लोगों के दिलों में बस गए थे। हालांकि शो ज्यादा नहीं चला और कुछ समय पर बंद हो गया। बता दें सौरभ देवों के देव महादेव में भगवान विष्णु के रोल में भी नजर आ चुके हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।