लाइव टीवी

गुब्बारे बेचती हैं सनी हिंदुस्तानी की मां, अब इंडियन आइडल-11 विनर बन फिल्मों में मिल रहा काम

Updated Feb 24, 2020 | 12:49 IST |

Indian Idol 11 Winner Sunny Hindustani Gets Bollywood Ticket: इसे कहते हैं फर्श से अर्श तक का सफर तय करना। इंडियन आइडल-11 के विनर सनी हिंदुस्तानी की रियल लाइफ कहानी इस कहावत को साबित करती है...

Loading ...
1/ 8

इंडियन आइडल-11 के विनर सनी हिंदुस्तानी बन चुके हैं। विनिंग ट्रॉफी के साथ सनी को 25 लाख रु. प्राइज मनी मिली। भटिंडा(पंजाब) के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल के वो कंटेस्टेंट हैं जिनकी तुलना दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान से होती है। जजेस शो में इस बात का कई बार जिक्र कर चुके थे कि सनी की आवाज पाकिस्तानी सूफी सिंगर नुसरत फतेह अली खान से काफी मिलती है। आज हम आपको कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिए दिखा रही हैं सनी हिंदुस्तानी की इंडियन आइडल-11 जर्नी। कैसे सनी हिंदुस्तानी ने इस शो के जरिए फर्श से अर्श तक का सफर तय किया....

2/ 8

सनी हिंदुस्तानी सड़क पर बूट पॉलिश का काम किया करते थे और उनकी मां गुब्बारे बेचकर घर चलाती हैं। दरअसल 14 साल की उम्र में पिता का निधन हो जाने के बाद सनी की मां ने उनकी परवरिश की। गरीबी के कारण उनका स्कूल तक छूट गया था लेकिन सनी ने हार नहीं मानी। आज सनी हिंदुस्तानी स्टार बन चुके हैं।  

3/ 8

सनी हिंदुस्तानी को टीसीरीज की अगली फिल्म में गाने का मौका मिला है। साथ ही इंडियन आइडल जीतने से पहले ही सनी 2 फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। शो में बीच में उन्हें ये ऑफर्स मिले थे। 

5/ 8

रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 का 23 फरवरी को फिनाले हुआ। इंडियन आइडल फिनाले में टॉप-5 मजबूत दावेदार पहुंचे थे। टॉप 5 की लिस्ट में अनकोना, सनी हिंदुस्तानी, अद्रिज घोष, रिधम कल्याण और रोहित राउत शामिल थे। हालांकि सनी ने सबको पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम किया। 

6/ 8

सनी हिंदुस्तानी की आवाज जिस-जिस बॉलीवुड स्टार ने सुनी वो उनका फैन बन गया। जब-जब शो में बॉलीवुड सेलेब्स आए उन्होंने सनी की जमकर तारीफें की। 

7/ 8

सनी हिंदुस्तानी की सिंगिंग से खुश होकर फेमस म्यूजिशियन अजय-अतुल उन्हें अपना हारमोनियम भी गिफ्ट कर चुके हैं। सनी इस तोहफे को पाकर बेहद खुश हुए थे। 

8/ 8

इंडियन आइडल-11 के एक एपिसोड के दौरान श्रद्धा कपूर संग फोटो क्लिक कराते सनी हिंदुस्तानी।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।