लाइव टीवी

टीवी एक्ट्रेसेस ने सेंसेशनल लुक से उड़ाए होश, निया शर्मा से मोनालिसा सहित वायरल हुईं हसीनाओं की बिकिनी फोटोज

Updated Nov 30, 2020 | 18:54 IST |

TV Actresses Bold Bikini looks: टीवी की हसीनाएं अपने बोल्ड सेंसेशनल लुक से टेम्परामेंट बढ़ा रही हैं। देखें निया शर्मा से मोलानिसा-विन्नी अरोड़ा तक की वायरल हुईं हॉट बिकिनी फोटोज...

Loading ...
1/ 6

टीवी सेलेब्स इन दिनों छुट्टियों पर हैं और लगातार फैन्स के साथ शानदार फोटोज शेयर कर रहे हैं। बीच लोकेशन से पूल किनारे तक, टीवी की हसीनाएं अपने बोल्ड सेंसेशनल लुक से टेम्परामेंट बढ़ा रही हैं। टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी हाल ही में अपने बिकनी लुक से सबके होश उड़ा दिए। उनकी हालिया तस्वीरों ने फैन्स को ना सिर्फ दीवाना बनाया बल्कि सोशल मीडिया पर आग लगा दी। रश्मि देसाई ने पूल तस्वीरों में पिंक लकर की बिकिनी पहनी थी जिसपर उन्होंने सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट अपर कैरी किया था। मालूम हो कि रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। इसके बाद वो नागिन 4 में दिखीं। नागिन 4 में रश्मि ने शलाखा का नेगेटिव रोल निभाया था। 

2/ 6

निया शर्मा को टीवी की मोस्ट हॉट एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। निया अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में गोवा से निया ने अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की है। स्काय ब्लू कलर की बिकिनी में निया का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। निया ने साल 2010 में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी। निया शर्मा साल 2014 से साल 2016 में टीवी सीरियल जमाई राजा में नजर आईं। वहीं नागिन-4 से निया शर्मा को खूब पॉपुलैरिटी मिली।

3/ 6

अचिंत कौर 50 साल की उम्र में भी अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। उनका हॉट अंदाज और फिटनेस किसी से कम नहीं है। उनकी ये बीच लोकेशन से सामने आई बिकिनी फोटो इस बात का सबूत है। रेड बिकिनी में अचिंत काफी बोल्ड और स्टनिंग लग रही हैं। अचिंत कौर बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 1994 में बनेगी अपनी बात सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो अबतक क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर- घर की, पिया का घर, विरुद्ध, झांसी की रानी और जमाई राजा जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। अचिंत ने ओम जय जगदीश, जूली, कॉर्पोरेट, अनामिका, गुजारिश, हॉन्टेड- 3डी, हीरोईन, 2 स्टेट्स, गुड्डू रंगीला, कलंक और द ताशकंत फाइल्स जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

5/ 6

विन्नी अरोड़ा भी अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। पति और टीवी अभिनेता धीरज धूपर के साथ विन्नी अरोड़ा हाल ही में मालदीव्स गई थीं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर विन्नी अरोड़ा ने कई शानदार फोटोज शेयर किए थे। तब कलरफुल स्विमवियर में विन्नी अरोड़ा का हॉट लुक देखने को मिला था। 

6/ 6

अभिनेत्री मोनालिसा कभी भी फैशनसेंस के मामले में पीछे नहीं रहती हैं। अक्सर उनका हॉट सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। कुछ दिन पहले ही ब्लैक मोनोकिनी में मोनालिसा का पूल किनारे हॉट अंदाज दिखा था। इस लुक में वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मोनालिसा की गिनती भोजपुरी फिल्म की टॉप हिरोइनों में होती है। मोनालिसा ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में की हैं और उन्होंने भोजपुरी के सभी नामचीन अदाकाराओं के साथ काम किया है। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस नजर  सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।