लाइव टीवी

ढाबा चला रहे हैं बिग बॉस सीजन दो के विनर आशुतोष कौशिक, जानिए क्यों फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा

Updated Sep 18, 2022 | 00:54 IST

Bigg Boss Season two winner Ashutosh Kaushik: बिग बॉस सीजन दो के विनर आशुतोष कौशिक इन दिनों सहारनपुर में अपना ढाबा चला रहे हैं। जानिए क्यों फिल्म इंडस्ट्री को आशुतोष कौशिक ने कहा अलविदा।

Loading ...

Bigg Boss Season two winner Ashutosh Kaushik: बिग बॉस सीजन 16 जल्द ही टेलिकास्ट होने जा रहा है। बिग बॉस का पहला सीजन साल 2006 में टेलिकास्ट हुआ था। इस सीजन को बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने जीता था। इसके बाद दूसरे सीजन को आशुतोष कौशिक ने जीता था। आशुतोष इससे पहले रोडीज को भी जीत चुके हैं। हालांकि, आशुतोष आज ढाबा चला रहे हैं। आशुतोष बिग बॉस जीतने के बाद अरशद वारसी के साथ फिल्म जिला गाजियाबाद और सैफ अली खान के साथ शॉर्टकट रोमियो में नजर आ चुके हैं। आशुतोष को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। आशुतोष अपने घर यूपी के सारहनपुर वापस लौट आए। आशुतोष ने अपना ढाबा खोला। ये ढाबा वह रिएलिटी शो में हिस्सा लेने से पहले भी चलाया करते थे। ढाबा खोलने पर आशुतोष कहते हैं, 'मैं अपनी किस्मत को भुना नहीं सका। अच्छी किस्मत और भगवान का आशीर्वाद था कि मैं रिएलिटी शो जीत गया। इसके लिए मैंने ज्यादा मेहनत नहीं की, चीजें अपने आप होती गई। मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल देखा है। मुझे नहीं पता था कि वहां आगे कैसे बढ़ना है लेकिन मुझे ये मालूम था कि ढाबा कैसे चलाना है। इसलिए मैंने वो काम अच्छे से किया।' आशुतोष साहरनपुर में दो ढाबे चलाते हैं। वहीं, उत्तराखंड में भी उनका एक शोरूम है। कोविड के दौरान आशुतोष ने अपने घर की छत पर शादी रचाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।