लाइव टीवी

मलाइका अरोड़ा और उर्फी जावेद पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप, हो सकती है FIR!

Updated Aug 04, 2022 | 17:09 IST

FIR to be filed against Malaika Arora & Urfi Javed?: उर्फी जावेद और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एकबार फिर से मुश्किलों में फंस गई हैं। दोनों पर देश में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है

Loading ...

FIR against Malaika Arora & Urfi Javed?: उर्फी जावेद और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एकबार फिर से मुश्किलों में फंस गई हैं। सोशल एक्टिविस्ट और गैर सरकारी संगठन द्वारा दोनों एक्ट्रेसेस के खिलाफ शिकायत की गई है। दोनों पर देश में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है। दोनों पर आरोप है कि ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ जा रही हैं जिससे युवाओं को गलत मैसेज मिल रहा है। इसलिए इन दोनों की हरकतों के लिए तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस कमिश्नर को एक लेटर लिखा गया है। साथ ही सबूत के तौर पर इनकी कुछ तस्वीरें भी दी हैं।

पढ़ें-  ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए पहली पसंद नहीं थीं करीना कपूर, अक्षय की एक्ट्रेस को चाहते थे मेकर्स

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।