लाइव टीवी

Navratri 2021 Song HALO RE HALO: शरद मल्होत्रा और हैली शाह का नया गाना हेलो रे हेलो हुआ रिलीज, मीका सिंह ने दी इस नवरात्रि स्पेशल गाने को आवाज

Mika Singh and Payal Dev navratri 2021 Song HALO RE HALo| Sharad Malhotra and Helly Shah song HALO RE HALO watch video
Updated Oct 08, 2021 | 13:53 IST

Sharad Malhotra and Helly Shah navratri 2021 Song HALO RE HALO: शरद मल्होत्रा और हैली शाह का मचअवेटेड म्यूजिक वीडियो हेलो रे हेलो रिलीज हो चुका है। जो कि नवरात्रि के लिए एकदम सही गाना है..

Loading ...

टीवी अभिनेता शरद मल्होत्रा अपने नए टीवी शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। जल्द ही वो सीरियल विद्रोही में नजर आने वाले हैं जिसके लिए उनका लुक चर्चा में है। अब इसी बीच शरद मल्होत्रा का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। जी हां, शरद मल्होत्रा और हैली शाह का मचअवेटेड म्यूजिक वीडियो हेलो रे हेलो रिलीज हो चुका है। जो कि नवरात्रि के लिए एकदम सही गाना है और शरद-हैली के डांस मूव्स इसमें बिल्कुल परफेक्ट हैं। हैली शाह अपनी बिंदास अदाकारी से फैन्स के दिलों में आग लगा रही हैं। गाने में मीका सिंह और पायल देव की आवाज इस डिस्को डांडिया गाने में जोश भर देती है। गाने के बोल रवि चोपड़ा ने लिखे हैं और संगीत आर्यन देवा का है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।