लाइव टीवी

2020 में इन 13 फेमस टीवी सेलेब्स ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रहीं इनकी वेडिंग फोटोज

Updated Dec 31, 2020 | 14:16 IST

TV Celebrities tied knot in 2020: छोटे पर्दे के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने न्यू नॉर्मल की शुरुआत अपने पार्टनर के साथ करने का फैसला लिया और लॉकडाउन के हटते ही शादी के बंधन में बंध गए...

Loading ...
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते कई शादियां कैंसिल हो गईं वहीं कुछ शादियों को टाल दिया गया था।
  • बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो कई महीनों से शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा भी खूब की जा रही है।
  • बीते कुछ महीनों से कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

2020 हर एक इंसान के जेहन में बैठ गया है और शायद ही कभी इसकी यादें लोगों के दिलो-दिमाग से उतरेंगी। देशभर में लगे लॉकडाउन के वजह से कई महीनों तक लोग पार्टीज और इवेंट से दूर रहे। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते कई शादियां कैंसिल हो गईं वहीं कुछ शादियों को टाल दिया गया था। लॉकडाउन के हटते ही लोग गाइडलाइंस का पालन करते हुए अब शादी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो कई महीनों से शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा भी खूब की जा रही है। बीते कुछ महीनों से कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। चलिए जानते हैं कौन है वह टीवी सेलिब्रिटीज...

1. गौहर खान और जैद दरबार 

25 दिसंबर को गौहर खान और जय दरबार ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। अपने शादी के फोटोज के वजह से यह दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहे। हाल ही में यह खबर आई है कि गौहर खान और जैद दरबार लखनऊ में अपना नया साल सेलिब्रेट करेंगे। 

2. पुनीत पाठक और निधि सिंह

फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और टीवी रियलिटी शो जज पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह के साथ शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर इनकी फोटो बहुत वायरल हुईं जिनको फैंस से बहुत प्यार मिला था।

3. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

फेमस बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्टूबर को शादी कर लिया था। अपने शादी और दुबई में हनीमून के वजह से नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कई दिनों तक सुर्खियों में अपनी जगह बना रहे थे। 

4. प्राची तेहलान रोहित सरोहा

फेमस सीरियल दीया और बाती हम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली प्राची तेहलान ने 7 अगस्त को दिल्ली में रोहित सरोहा से शादी कर ली। कोरोना वायरस के चलते उनकी शादी में परिवार वालों के साथ सिर्फ कुछ ही रिश्तेदार शामिल हुए थे। 

5. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल

भारत में मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने अपनी दोस्त श्वेता अग्रवाल के साथ 1 दिसंबर को शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने यह बताया था कि वह श्वेता को पिछले 10 सालों से डेट कर रहे हैं। 

6. मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान 

ससुराल सिमर का सीरियल से अपना नाम कमाने वाले मनीष रायसिंघन अपनी गर्लफ्रेंड संगीता चौहान के साथ 30 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे। कोरोनावायरस के चलते उनकी शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी के फोटोज धूम मचा रही थीं।

7. पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा

लॉकडाउन के बाद शादी करने वाले टीवी सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अगला नाम पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा का आता है। कोरोनावायरस के खतरे के चलते इन दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया था। सोशल मीडिया पर अपने शादी की खबर पोस्ट करके उन्होंने अपने फैंस को हैरान कर दिया था।

8. नीति टेलर और परीक्षित बावा 

इश्कबाज सीरियल में बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों का प्यार कामाने वाली नीति टेलर ने 13 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा के साथ शादी कर लिया था। नीति टेलर के पति परीक्षित बावा एक आर्मी ऑफिसर हैं। 

9. शिरीन सेवानी और उदयन सचान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाली शिरीन सेवानी ने उदयन सचान के साथ नया सफर शुरू करने का फैसला लिया था और 6 दिसंबर को दोनों के घरों में शादी की शहनाई गूंजी थी। 

10. आशुतोष कौशिक और अर्पिता तिवारी

हाल ही में बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड अर्पिता तिवारी के साथ शादी कर लिया है। शादी करके आशुतोष कौशिक ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। 

11. सना खान और मुफ्ती अनस सैयद 

मुफ्ती अनस सैयद के साथ शादी करने के बाद सना खान भी सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही थीं। उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही थी। उनके फैंस ने सना खान को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके वैवाहिक जीवन के लिए कामना की।


12. बलराज स्याल और दीप्ति तुली 

7 अगस्त को बलराज स्याल ने एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड दीप्ति तुली से शादी कर दिया था। बलराज स्याल एक फेमस एक्टर और कॉमेडियन हैं।

13. राजश्री रानी और गौरव जैन

फेमस सीरियल सुहानी सी एक लड़की से अपना नाम कमाने वाली राजश्री रानी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड गौरव जैन के साथ शादी कर लिया है। लॉकडाउन के बाद शादी करने वाले सेलिब्रिटीज के लिस्ट में वह भी शामिल हो गई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।