लाइव टीवी

Mohit Suri on Manlang 2: 'मलंग' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं मोहित सूरी, ये होगी स्टार कास्ट

Updated May 21, 2020 | 23:02 IST |

Mohit Suri on Manlang 2: फिल्म मलंग के सफलता के बाद डायरेक्टर मोहित सुरी मलंग के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

Loading ...

Mohit Suri on Manlang 2: आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म मलंग इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है। अब फिल्म के डारेक्टर मोहित सुरी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ 'मलंग' का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री बहुत परफेक्ट है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही फिल्म मलंग के सीक्वल में अनील कपूर भी नजर आएंगे जिसकी स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। मोहित सुरी की मलंग में एक्शन, म्यूजिक और ट्विस्ट हैं जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। आदित्य और दिशा की जोड़ी ओटीटी पलैटफॉर्म पर धमाल मचा रही है।

फिल्म प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने मलंग के सीक्वल को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने कहा, 'हम दर्शकों के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने फिल्म मलंग को थिएटर के बाद अब ओटीटी पलैटफॉर्म पर भी इतना अच्छा रिसपॉन्स दिया है। हां, अब हम मलंग 2 के साथ आ रहे हैं। मोहित सुरी इसके सिक्वल पर काम कर रहे हैं। अब दर्शकों को एक बार फिर इस खूबसूरत जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने का इंतजार है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।