लाइव टीवी

Faridabad News: फरीदाबाद में कई दिनों से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने यहां से पकड़ा

Updated Sep 16, 2022 | 20:56 IST

Faridabad News: फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ आखिकर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इस तेंदुए को चमेलीवन क्षेत्र में भुलवाना गांव के पास पकड़ा गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने साथ अरावली के जंगल में ले गई। जहां पर मेडिकल व अन्‍य परिक्षण के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
चमोलीवन क्षेत्र से पकड़ा गया दहशत फैला रहा तेंदुआ
मुख्य बातें
  • भुलवाना स्थित चमेलीवन के जंगल में पकड़ा गया तेंदुआ
  • पहली बार 6 सितंबर को मंदिर के रास्‍ते में दिखा था तेंदुआ
  • करीब दो सप्‍ताह से पूरे क्षेत्र में फैली थी तेंदुए की दहशत

Faridabad News: फरीदाबाद और पलवल के इलाके में दहशत का पर्याय बन चुके तेंदुए को पकड़ लिया गया है। इस तेंदुए को वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम ने गांव भुलवाना स्थित चमेलीवन के जंगल में पकड़ा। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पर पिंजरा लगाया गया था, जिसमें वह बीती रात करीब 11 बजे फंसा गया। जिसके बाद टीम तेंदुए को अपने साथ अरावली के जंगल में ले गई। जहां पर मेडिकल व अन्‍य परिक्षण के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। इस तेंदुए के पकड़े जाने से वन विभाग के अलावा स्‍थानीय निवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि इस तेंदुए को चमेलीवन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सिकंदर नाम के एक युवक ने 6 सितंबर को देखा था और तेंदुए का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई थी वन विभाग के अलर्ट के बाद किसानों ने अकेले अपने खेतों में जाना तक बंद कर दिया था। वहीं मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले रास्‍ते को भी बंद कर दिया गया था। शाम होते ही ग्रामीण और आसपास की कॉलोनियों के लोग तेंदुए के डर से अपने घरों में कैद हो जाते थे।

तेंदुआ वापस नहीं लौट रहा था जंगल में  

वन अधिकारियों ने बताया कि, तेंदुआ देखे जाने के बाद से उसे लगातार ट्रैक करने की कोशिश की जा रही थी। उसके निशान आसपास के इलाके में मिल रहे थे, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा था। साथ ही वह यहां से लौटकर जंगल के अंदर भी जाने की कोशिश नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से उसे पकड़ने का प्‍लान बनाया गया। वन विभाग द्वारा चमेलीवन में पिछले सप्‍ताह तीन जगह पर पिंजरा लगाया गया था, लेकिन वह पिंजरा में रखे चारा को खाने की जगह लगातार शिकार कर अपना पेट भर रहा था। हालांकि बीती रात तेंदुआ चारा खाने पिंजरे में आते ही कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने की खबर फैलते ही आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की भीड़ लग गई। अधिकांश युवा तेंदुए के साथ सेल्फी लेने में जुटे नजर आए।