लाइव टीवी

Government Employees On Strike: फरीदाबाद के सरकारी दफ्तरों में 4 दिन नहीं होगा कोई रूटीन कार्य

Updated Mar 25, 2022 | 21:39 IST

Government Employees Strike: विभिन्‍न मांगों व निजीकरण के विरोध में सरकारी कर्मचारी 28 और 29 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। वहीं 26 व 27 मार्च को वीकेंड पड़ रहा है। जिस कारण से 4 दिनों तक सरकारी दफ्तरों में यटीन कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
विभिन्‍न मांगों व निजीकरण के विरोध में सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य बातें
  • सरकारी कर्मचारी 28 और 29 मार्च को करेंगे हड़ताल
  • 26 और 27 मार्च को वीकेंड के कारण नहीं होगा रूटीन कार्य
  • जिले के करीब 15 विभाग के हजारों कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

Government Employees Strike: फरीदाबाद के लोगों के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। अगर आपको किसी सरकार ऑफिस में कोई जरूरी कार्य तो वहां न जाएं। क्‍योंकि अगले 4 दिनों तक इन दफ्तरों में रूटीन कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। दरअसल, शनिवार व रविवार को वीकेंड है और और उसके बाद सोमवार और मंगलवार को सभी सरकारी कर्मचारी अपनी विभिन्‍न मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में इन दफ्तरों के अंदर कोइ्र भी कार्य करना मुश्किल रहेगा।

इस हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि, विभिन्‍न मांगों व निजीकरण के विरोध में यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इसमें फरीदाबाद जिले के सभी सरकारी विभाग के कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। वहीं स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र पर भी इस हड़ताल का असर रहेगा। इस वजह से 26 मार्च को शनिवार और 27 मार्च को रविवार का वीकेंड और 28 और 29 मार्च को हड़ताल मिलाकर कुल 4 दिनों तक कार्य प्रभावित रहेगा।

सभी विभागों पर पड़ेगा असर

इस हड़ताल का असर फरीदाबाद में 15 से ज्यादा सरकारी विभागों पर पड़ेगा। इन विभागों में कार्य करने वाले करीब 15 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम के कर्मचारी भी शामिल हैं। नगर निगम में पानी-सीवर के बिल जमा नहीं होंगे, इसके अलावा नक्शा पास, इंजीनियरिंग ब्रांच के पास आने वालीं तमाम शिकायतों का समाधान भी नहीं होगा। इसके अलावा जन स्वास्थ्य, एचएसवीपी, बिजली बोर्ड और रोडवेज के कर्मचारी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

बैंक कर्मी भी होंगे शामिल

हरियाणा बैंक एंप्लॉइज फेडरेशन के चेयरमैन भोले सिंह ने बताया कि यूनियनो के साथ मिलकर इस हड़ताल की रुपरेखा तैयार की गई है। 28 और 29 मार्च को सभी सरकारी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे कार्य प्रभावित रहेगा। प्राइवेट बैंक के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है, इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।