लाइव टीवी

Faridabad Development News: फरीदाबाद से यूपी जाना होगा आसान, इन दो जगहों पर बनेंगे पैंटून पुल, टेंडर जारी

Updated May 01, 2022 | 13:19 IST

Faridabad Development News: फरीदाबाद के यमुना किनारे गांवों में रहने वाले लोगों का यूपी के बीच आवागमन आसान बनाने के लिए दो पैंटून पुल बनाए जाएंगे। ये पुल गांव अरुआ और छांयसा के पास यमुना नदी पर बनाए जाएंगे। इन पुलों को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 17 लाख 57 हजार रुपए का एस्‍टीमेट तैयार कर टेंडर जारी कर दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
यमुना नदी पर बनेगा पैंटून पुल
मुख्य बातें
  • गांव अरुआ और छांयसा के पास यमुना में बनेंगे पैंटून पुल
  • लोक निर्माण विभाग ने जारी किया टेंडर, इसी माह होगा निर्माण
  • मानसून में जल स्‍तर बढ़ने पर हटा लिए जाएंगे पैंटून पुल

Faridabad Development News: फरीदाबाद में यमुना किनारे गांवों में बसे लोगों के लिए अब यूपी जाना आसान हो जाएगा। राज्‍य सरकार फरीदाबाद से यूपी के बीच आवाजाही को आसान बनाने के लिए दो पैंटून पुल बनाने जा रही है। ये पुल गांव अरुआ और छांयसा के पास यमुना नदी पर बनाए जाएंगे। इन पुलों को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 17 लाख 57 हजार रुपए का एस्‍टीमेट तैयार कर टेंडर जारी कर दिया गया है। कंपनियां पांच मई तक टेंडर भर सकती हैं।

विभाग इस माह इन पुलों का निर्माण पूरा कर इन्‍हें आवाजाही के लिए शरू कर देगा। लोक निर्माण विभाग की योजना के मुताबिक इन पुलों का निर्माण करने वाली कंपनी ही इनका एक साल तक रखरखाव करेगी। मानसून के समय नदी का जलस्तर बढ़ने पर इन्‍हें हटा दिया जाएगा।

दर्जनों गांवों की लाइफलाइन बनेगा यह पुल

इस पुल के शुरू होने के बाद यमुना के किनारे बसे हरियाणा व यूपी के दर्जनों गांवों को राहत मिलेगी। यहां पर पहले भी पैंटून पुल बनाया जाता रहा है। यहां के लोग पैंटून पुल का इस्‍तेमाल खास तौर से खेती को लेकर करते हैं। दरअसल, यमुना के किराने बसे गांवों के सैकड़ों एकड़ जमीन यमुना के दूसरी तरफ है। इन खेतों तक जाने के लिए लोग पैंटून पुल का इस्तेमाल करते है। वहीं उत्तर प्रदेश की तरफ से लोग भी इसी पुल के माध्‍यम से हरियाणा की तरफ आते हैं। यमुना किनारे बसे दोनो प्रदेशो के गांव की आपस में रिश्तेदारियां भी हैं।

मंझावली पुल बनेगा स्‍थायी सहारा

बता दें कि सरकार की तरफ से मंझावली गांव में एक स्‍थायी पुल का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल के निर्माण का शुभारम्भ 15 अगस्त 2014 में किया था। इस पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। लोगों की पैंटून पुल पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। दोनों राज्‍यों के लोग मानसून के दौरान भी आवाजाही जारी रख सकेंगे।